भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री 25 अक्टूबर को मध्यान्ह भोजन की राशि करेंगे हस्तांतरण

277
Above News

(आदित्य सिंह राणा)शहडोल –अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जानकारी दी जाएगी मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश में सिंगल क्लिक के माध्यम से ग्रीष्मकालीन अवधि के 36 दिवसों की भोजन पकाने की लागत राशि प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र छात्राओं को राशि हस्तांतरण कार्यक्रम 25 अक्टूबर 2021 को वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। उन्होंने जिले की समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र को निर्देश दिए हैं कि समस्त जनपदवार, ग्राम पंचायतवार आवश्यक तैयारियां करना सुनिश्चित करें यह कार्यक्रम समस्त ग्राम पंचायतों, जन शिक्षा केंद्र, संकुल केंद्रों तथा ग्राम पंचायतों में आयोजित एवं प्रसारित किए जाएंगे, इस कार्यक्रम में सांसद, मंत्री विधायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे तथा मुख्य कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे, मुख्यमंत्री का संबोधन सभी कार्यक्रम स्थलों पर दिखाया सुनाया जाए तथा दूरदर्शन फेसबुक, युटुब वेबकास्ट लिंक द्वारा प्रसारित होगा, सभी जनपद पंचायत कार्यालय तथा अन्य संलग्न विभागों को इस कार्यक्रम में कनेक्ट किया जाना सुनिश्चित करेंगे, जिले के कर्मचारियों त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी अधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षक आदि को इस कार्यक्रम से जोड़ना सुनिश्चित करेंगे, सिंगल क्लिक डीवीडी कार्यक्रम डीबीटी कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करें, सिंगल क्लिक डीबीटी कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्क लगाना सेनेटाइजर का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना सुनिष्चित करंेगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper