भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन।

262
Above News

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के विजेता छात्राओं को कलेक्टर ने किया पुरूस्कृत।

आपका मतदान लोकतंत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है- कलेक्टर।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव में सभी मतदाता जो 18 वर्ष से ऊपर की निर्वाचन में सहभागिता निभाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटिया एवं बरमनिया में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित मतदाता जागरूकता षिविर में मतदाताओं को जागरूकता का संदेश देने के लिए रंगोली, चित्रकला एवं मेहंदी के माध्यम से छात्राओं ने आकर्षक संदेश प्रदर्शित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश जो चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी के माध्यम से दिया गया था उसका अवलोकन किया और छात्राओं के हौसला अफजाई करते हुए इनके बनाए गए चित्र कला एवं मेहंदी का प्रशंसा भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया।

मतदाता जागरूकता अभियान को सम्बोंधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आपका वोट निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, सभी के मत की कीमत समान होती है और हर मत का महत्व निर्वाचन में होता है। आपके वोट से आपके क्षेत्र का विकास का मार्गप्रशस्त हो सकता है, आप अपने वोट का महत्व समझें और पात्र एवं योग्य जन-प्रतिनिधि को चुनकर ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विकास का महत्वपूर्ण गाथा गढ सकते है। कलेक्टर ने कहा कि आप आपका मतदान लोकतंत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसका उपयोग अवश्य करें।

कलेक्टर ने उपस्थित छात्राओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि शिक्षा जहां आपको शैक्षणिक एवं बौद्विक क्षमता मजबूत करता है वहीं निर्वाचन में योग्य एवं विकास करने वाले जन-प्रतिनिधि को चुनने में महती भूमिका अदा करती है। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी जो 18 वर्ष से ऊपर है वें स्वय मतदान करें साथ ही अपने परिचितों, रिश्तेदारों को भी निर्वाचन में मत डालने के लिए समझाइश देवें।

मतदाता जागरूकता अभियान में डीपीसी डाॅ. मदन त्रिपाठी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper