भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगर निगम ने की आठ बड़े बकायदारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही!

246
Above News

राजस्व वसूली में गति लाने निगमायुक्त संदीप जीआर के निर्देश पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा बड़े बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
कार्यवाही के तहत आज संभाग क्रमांक -13 मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले वार्डो में 8 बड़े बकायादारों की सम्पत्ति कुर्क की जाकर तीन दिवस की अवधि में समस्त बकाया करों की राशि जमा करने नोटिस दिया गया है।
संभागीय अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया के अनुसार बकायादारों द्वारा काफी लम्बे समय से नगर निगम में करों की राशि जमा नहीं की गयी है, उन्हें चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक चरण में आज संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले वार्डो के 8 ऐसे बड़े बकायादारों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिन पर 50 हजार से 2 लाख तक की राशि बकाया है ।
निगमायुक्त संदीप जीआर ने बड़े बकायादारों से कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचने समय पर बकाया करों की राशि जमा करने की अपील की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper