ग्राम चांपा में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों के अधिकारों का बताया गया महत्व।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा नालसा की असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिये विधिक सेवा योजना के संबंध में प्रधान एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री व्ही.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर आज ग्राम चांपा तहसील सोहागपुर में आयोजित किया गया। शिविर में विधिक जागरुकता दल ने नालसा की संचालित श्रमिक कल्याणकारी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्रमिकों को विधिक जानकारी दी। आयोजित शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रदीप सिंह ने बताया कि श्रमिक समाज के लिये एक बहुमूल्य कड़ी है, जिनकी उपेक्षा से व्यक्ति के जीवन से जुडे बहुत से महत्वपूर्ण कार्य संपन्न नहीं हो सकते है। किन्तु समाज की इस कड़ी पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता इसलिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से श्रमिकों के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजना का संचालन किया जा रहा है ताकि श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं मिलने वाले लाभों से अवगत करवाया जा सके। श्रमिकों को नालसा से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पीएलवी ने कहा कि असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक, खनन क्षेत्रों में रोजगार जनित बीमारियों जैसे सिलीकोसिस, एसबेस्टोसिस, टीबी आदि से पीड़ित श्रमिकों के इलाज के लिए रिहाब की ओर से श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। ताकि वह अपनी बीमारियों का उपचार करवा सके। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता ने श्रम विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले श्रमिक कार्ड के संबंध में भी जानकारी दी। शिविर में समाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग,ग्राम के सरपंच, सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.