भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक कराएं- प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति।

228
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्री फैज अहमद किदवई ने आज शहडोल में आयोजित धान उपार्जन की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, वे किसानों के बैंक खाते आधार नम्बर से लिंक कराएं। उन्होंने कहा है कि, धान उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन आधार नम्बर पर किया गया है, कुछ किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नही है। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए इसके लिए शहडोल संभाग में जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नही है उन्हें आधार से लिंक कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper