भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो क्या 140 पात्र किसानो को 90 दिन के अन्दर  मिलेगा रोजगार या केवल आश्वाशन……??

244
Above News

ग्रामीण एवं किसानो के अनशन के आगे झुका एसईसीएल कोल प्रबंधन,करीब 3 घंटे चली बैठक

अखिलेश कुमार शर्मा…..(7999140850)
शहडोल । कहते है की एकता मे बडी ताकत होती है खैरहा के किसानो की एकता ने यह साबित कर दिखाया  सोहागपुर एसईसीएल अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरहा मे दामिनी खदान के मुख्य द्वारा पर अनिश्चित कालीन अनशन दिनांक 22/10/2021 को प्रातः 08 बजे से किया गया लगातर अनशन कारी किसान रोजगार देने की मांग को बुलंद करते रहे जिसे देख शासन प्रशासन भी हरकत मे आया और बिलासपुर कोल कम्पनी मुख्यालय से किसानो की समस्या सुनने के लिए  प्रतिनिधियों को भेजा दामिनी खदान के मुख्य द्वारा पर अनिश्चित कालीन अनशन बैठे किसानो के साथ हुयी बैठक किसानो की रोजगार की मांग को 90दिन के अंदर पुरा करने की बात पर दामिनी खदान के मुख्य द्वारा पर अनिश्चित कालीन अनशन किसानो ने समाप्त किया किसानो मे एक बार फिर खुशी की लहर देखने को मिली ।ग्राम पंचायत खैरहा मे दामिनी खदान के मुख्य द्वारा पर अनिश्चित कालीन अनशन दिनांक 22/10/2021 को प्रातः 08 बजे से लगातार किये जा रहा अनशन 25/10/2021 को किसानो की मांग मानने पर किसानो ने अनशन किया खत्म वहीं किसान एकता जिंदाबाद के किसानो ने जमके लगाये नारे ।
एसईसीएल प्रबंधन ने दिया लिखित आश्वासन

सोमवार को बिलासपुर मुख्यालय से वार्ता के लिए पहुंचे सीएमडी (एसईसीएल) के प्रतिनिधियों ने बीते तीन दिनसे अपने हक के लिए गांधीवादी तरीके से आवाज उठा रहे भू-स्वामियों/ हितग्राहियों को करीब 3 घंटे की बैठक के बाद इसका लिखित आश्वासन दिया है।एसईसीएल प्रबंधन को आखिर दामिनी प्रोजेक्ट से जुड़े किसानों की नौकरी की मांग के आगे झुकना पड़ा। 2019 से नौकरी का इंतजार कर रहे खैरहा, कंदोहा व आसपास के प्रभावित 140 किसानों कोआगामी 90 दिन के भीतर डीआरसीसी का अनुमोदन कराते हुए नौकरी देने बिलासपुर मुख्यालय के प्रतिनिधि राजी हो गए।
कोल कम्पनी मुख्यालय के प्रतिनिधियों ने कहा

बैटक में चर्चा के दौरान कम्पनी मुख्यालय से आये हुए प्रतिनिधि श्री ए.के. संतोषी महाप्रबंधक (म.शक्ति) एवं श्री ए. के. देशकर महाप्रबंधक (भु-राजस्व ) कंपनी मुख्यालय बिलासपुर द्वारा कहा गया कि आज दिनाक 25-10-2021 से 90 दिन के अन्दर DRCC का अनुमोदन करवाते हुए पात्र हितग्राहियों को नौकरी की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए रोजगार प्रदान कर दी जाएगी जिसकी निगरानी प्रति माह समिति एवं जिला प्रशासन को कार्य के प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी भविष्य में CHA ,Act या RR ,ACI में कोई परिवर्तन या संसोधन होता है तो उसका प्रभाव हितग्राही की नौकरी में नहीं पड़ेगा ।
शेष 265 किसानों को नौकरी दिए जाने के मुद्दे पर नहीं की कोई बात 

सीएमडी के प्रतिनिधि के रूप में बिलासपुरमुख्यालय से चर्चा व निर्णय करने आएएसईसीएल के महाप्रबंधक (श्रम शक्ति) एकेसंतोषी एवं महाप्रबंधक (भू-राजस्व) एके देशकरने दामिनी  के लिए जमीन देने वाले किसानों/हितग्राहियों को नौकरी का हित-लाभ दिएजाने के मुद्दे पर करीब 3 घंटे बात की। लेकिनप्रथम चरण के 140 भू-स्वामियों/हितग्राहियों को छोड़ शेष 265 किसानों को नौकरी दिए जाने के मुद्दे पर कोई बात नहीं की। न ही यह साफ किया गया कि शेष भू-स्वामियों/हितग्राहियों को इन 140 की तरह कब तक नौकरी दी जाएगी। गौरतलब है सोहागपुर एरिया की दामिनी भूमिगत खदान के लिए 2012 में खैरहा, कंदोहा के किसानों की 810 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहित भूमि के बदलेएसईसीएल को प्रति 2 एकड़ के हिसाब से 405 किसानों को जमीन के बदले रोजगार देना है। लेकिन बैठक में उन 140 भू-स्वामियों पर ही चर्चा हुई जिनकी सूची 2019 में हुई डीआरसीसी की बैठक में रखी जा चुकी थी। और इनके साथ भी पात्रता की शर्त जोड़ दी गई है।
बैठक में यह हुआ तय
» 90 दिन के भीतर डीआरसीसी का अनुमोदन करते हुए पात्र हितग्राहियों को रोजगारप्रदान किया जाएगा।» संबंधित समिति प्रति सप्ताह इसकी निगरानी करेगी और जिला प्रशासन को प्रगतिरिपोर्ट भी सौंपेगी।» अगर भविष्य में सीबीए एक्ट या आरआर एक्ट में किसी तरह का परिवर्तन या संशोधन ह्येता है तब भी उसका प्रभाव पात्र हितग्राहियों की नौकरी पर नहीं पड़ेगा।

ये रहे बैठक मे उपस्थित
प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में राजेंद्रा गेस्ट हाउस में किसानों के प्रतिनिधियों के साथ हुई निर्णायक बैठक के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। बैठक मे मुख्य रुप से अर्पित वर्मा (IAS) अपर कलेक्टर शहडोल, मुकेश वैश्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल, नरेन्द्र धुर्वे अनुविभागीय अधिकारी (सोहागपुर), भरत दुवे एसडीओपी धनपुरी (पुलिस), के.पी. सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा शहडोल, ए.के.संतोषी महाप्रबंधक (श्रम-शक्ति) एस.ई.सी.एल. बिलासपुर, ए.के. देशकर महाप्रबंधक (भू-राजस्व) एस.ई.सी.एल. बिलासपुर,शंकर नागाचारी महा प्रबंधक सोहागपुर क्षेत्र,अमित सक्सेना महाप्रबंधक संचालन, सचिन धुर्वे एसडीओपी शहडोल (पुलिस), बी.के.सिन्हा उपक्षेत्रीय प्रबंधक अबदा , नान्हू सिंह कृषक प्रतिनिधि गणेश प्रसाद रौतेल, गंगा प्रसाद कचेर , दीपक शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, विनोद शर्मा, भरत सोनी विकाश चंद सोनी ,खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेेेदी के साथ खैैैैरहा पुलिस बल एवं  शहडोल से आई पुलिस बल मौके पर व सैकडों की संख्या मे कृषकगण रहे उपस्थित। 

इनका कहना है
डीआरसीसी की बैठक दो वर्ष पहले हो चुकी है।नौकरी पाना किसानों का वैधानिक अधिकार है।सोमवार को एसईसीएल के प्रतिनिधियों ने तीन माहके भीतर डीएलसीसी का अनुमोदन कराते हुएनौकरी देने की बात कही है।
अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर शहडोल

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper