भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

धान उपार्जन के लिए माकूल व्यवस्थाएं व सहकारी समितियों को एक माह में भुगतान सुनिश्चित कराएं-प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

245
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्री फैज अहमद किदवई की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय शहडोल के विराट सभागार में शहडोल संभाग में धान उपार्जन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, संचालक खाद्य विभाग श्री दीपक सक्सेना, संचालक खाद्य श्री तरूण पिथोडे, कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, अनूपपुर सुश्री सोनिया मीणा, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा एवं उमरिया अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी, सहित खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में धान उपार्जन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्री फैज अहमद किदवई ने कहा कि धान उपार्जन के लिए शहडोल संभाग के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि, शहडोल संभाग केे सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं होनी चाहिए, सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित बारदाने, तौलकॉटों, कम्प्यूटर एवं अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, जिन किसानों का पंजीयन धान उपार्जन के लिए किया गया है उनका सत्यापन तहसीलदार के माध्यम से कराएं तथा धान उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों की सूची ग्राम पंचायतों में एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में चस्पा कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि, जिन सहकारी समितियों जैसे सहकारी समिति शिल्पा, देवगांव, जैतपुर मंे पंजीकृत किसानों की संख्या में पिछले वर्षाें की अपेक्षा इस वर्ष अचानक बढोत्तरी हुई है ऐसी सहकारी समितियों की जांच की जाए। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने निर्देश दिए कि, धान उपार्जन के समय उपार्जन केन्द्रांे में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित बारदानों की व्यवस्था की जा रही है सभी धान उपार्जन केन्द्रों में गुणवत्तायुक्त बारदाना पहंुचे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तथा उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध बारदानों की प्रविष्ट भी पोर्टल में कराएं। बैठक में धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों से धान के उठावं और परिवहन की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है। प्रमुख सचिव खाद्य ने निर्देशित करते हुए कहा है कि, यथासंभव सहकारी समितियों में धर्मकॉटे लगाना भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में शहडोल संभाग में धान भण्डारण व्यवस्था की भी जिलेवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अनूपपुर एवं उमरिया जिले में 10-10 लाख मिट्रिक टन क्षमता के कैप निर्माण के लिए टंेडर हो चुके है। प्रमुख सचिव खाद्य ने निर्देश दिए कि शहडोल जिले भी धान भण्डारण के लिए कैप का निर्माण किया जाए इसके लिए भूमि आरक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए, जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने बताया कि शहडोल जिले में कैप निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध है जिसका उपयोग कैप निर्माण के लिए किया जा सकता है। प्रमुख सचिव खाद्य ने निर्देश दिए कि, उपार्जन केन्द्रों में धान उपार्जन केन्द्रों के बाद सात दिवसोें की समयावधि में राशि का भुगतान कराएं, उपार्जन केन्द्रों से धान का परिवहन समय पर हो इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। बैठक में शहडोल संभाग में धान मिलिंग की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने निर्देशित करते हुए कहा कि, शहडेाल संभाग में धान मिलिंग की स्थिति ठीक नही है इस कार्य में तेजी लाएं। बैठक में सहकारी समितियांे के भुगतान की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव खाद्य ने कहा कि, जिन सहकारी समितियों में वित्तीय अनियमितताएं एवं अन्य अनियमितताएं हुई है ऐसी सहकारी समिति के जवाबदेह अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनसे राशि की वसूली की जाए। बैठक में उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के सूची से अपात्र परिवारों का नाम विलोपित कर नये परिवारों को जोड़ने की कार्यवाही सतत रूप से चलनी चाहिए। बैठक में अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
बैठक में संयुक्त संचालक खाद्य श्री एचएस परमार, प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री केके श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री कमलेश टाण्डेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper