भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पंखे तो नये लग गये पर ,विद्यालय की जरजर्ता सुधारना भुले अधिकारी

229
Above News

बाहर चमाचम दीवाल ,फर्श पर गड्डे अंदर फटी दीवाल ,नये पंखे खोल रहे भ्रष्टाचार की पोल  

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)…....
शहडोल। जहाँ इस कोरोना काल के बाद सरकारी स्कूलो को प्रदेश के मुखिया ने खोलने के आदेश दिए वा व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए पर क्या स्कूलो के हालत बदले यह जिले के इस स्कूल की व्यवस्था को देखने के बाद आप भी चकित हो जाएंगे आखिरकार शासन का पैसा कहां जा रहा है आखिरकार प्रदेश के मुखिया सरकारी स्कूलों को दुरुस्त करने के लिए फंड दे रहे हैं पर क्या यह फंड शासकीय स्कूलों में लग रहा है इसका जीता जागता और विकास का रोना रो रहा शहडोल जिले ब्लाक बुढार के  शासकीय प्राथमिक विद्यालय  मुडधोवाटोला ग्राम पंचायत खरला जहां की स्थिति देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे ।

जहाँ प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों मे व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लाखों करोड़ों खर्च कर रहे हैं और बच्चों की शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं पर शहडोल जिले के बुढार ब्लॉक में कई स्कूल ऐसे हैं जहां न पानी न बिजली पर स्कूलों में आने वाले फंड का खुलकर दुरुपयोग कर रहे हैं ऐसा ही एक नजारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय मुडधोवा टोला जहाँ स्कूल के बाहर अच्छी पेंटिंग तो है पर अंदर फटी हुई दीवाल वा फर्श पर गड्डे.स्कूल मे नई वायरिंग तो है पर बिजली नही पूरा स्कूल जर्जर हालत पर है स्कूल के बगल में ही लगा हैंडपंप पानी की जगह हवा फेंक रहा है यह कैसी शिक्षा प्रणाली जहां बच्चों को सुविधा ना मिल सके ।

वही मीडिया कर्मी जब बुढार ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेमुहां पहुचे तो वहाँ पर भी पंखे तो है बिजली फिटिंग है पर बिजली नही पर शासन के गाइडलाइन का इस स्कूल मे शिक्षक व बच्चे पालन करते दिखे ।वहीं शिक्षक बच्चो को कोरोना वायरस से बचने के उपाय भी बताते दिखे । पर उसी स्कूल परिषद मे बने शासकीय प्राथमिक विद्यालय का जब मीडिया ने शिक्षक से कवरेज करने का अनुरोध किया तो उन्होंने मीडिया को कवरेज करने से मना कर दिया.आखिरकार शिक्षक मीडिया से क्या छुपा रहे थे जो सबसे बडा सवाल है ।जिले मे बैठे शिक्षा विभाग के मठाधिश अधिकारी स्कूलो मे पंखे लगवा थप-थपा रहे अपनी पिठ । वही जरजर विद्यालय भवन अपनी विवशता के आंसु बहा रहा है।


 जिसकी शिकायत मीडिया ने तुरंत विकासखंड शिक्षा अधिकारी से करने का प्रयास किया गय पर बीईओ दीपक निगम जी का फोन नही उठा विभाग मे बैठे आधिकारी अपनी कमियों को छुपाते हुए दिखे और मीडिया को कवरेज करने से रोक दिया।और कह  दिया कि बिना इजाजत किसी भी स्कूल का कोई मीडिया कर्मी कवरेज नही कर सकता ।और मीडिया के सवालों से बचते दिखे अधिकारी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper