भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रभारी मंत्री ने किया कृषक प्रशिक्षण सह संगोष्ठी एवं हल्दी प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ ।

226
Above News


“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – मध्यप्रदेश के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने आज ब्यौहारी में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह संगोष्ठी एवं हल्दी प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ फीता काटकर एवं पूजा अर्चन कर किया।

कृषक प्रशिक्षण सह संगोष्ठी एवं हल्दी प्रसंस्करण इकाई के संचालक श्री अखिलेश गुप्ता ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद योजना अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री सूक्ष्मा खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत हल्दी प्रोसेस यूनिट के लिए 5 लाख 23 हजार रुपए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ब्यौहारी ऋण लेकर स्थापित किया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत ब्यौहारी में हल्दी की खेती करने वाले उन्नतशील किसानों को उनकी हल्दी प्रोसेसिंग कर उनको उचित लाभ दिलाया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री ज्योति परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्योहारी श्री भविष्य कुमार भास्कर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्योहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, नायब तहसीलदार श्री अभयानंद शर्मा, समाजसेवी श्री शत्रुघ्न सिंह, पटेल श्री संजय गुप्ता, श्री आशीष गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper