भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मध्यप्रदेश के 66वें स्थापना दिवस पर मानस भवन में कार्यक्रम सम्पन्न प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभांरभ।

243
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-मध्यप्रदेश के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मानस भवन में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम मेें जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं समक्ष में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री ने कन्या पूजन किया। इस मौके पर विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, एडीजी श्री डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वंे, समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह, श्री नरेन्द्र दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि पत्रकारगण एवं काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।


प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो और प्रदेश सहित जिलेवासी स्वस्थ्य और सुदृढ़ प्रदेश बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें यहीं सभी से अपेक्षा है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय एवं जिलेवासियों केा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है और जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास के कार्याें को अमलीजामा पहनाने मेें कोई कोरकसर नही छोड़ेगी। प्रदेश सरकार विकास के लिए कृत्य संकल्पित होकर जनहितैषी कार्य कर रही है।

शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल की उपस्थिति में आज स्थानीय मानस भवन शहडोल में स्थानीय कलाकार दे रहे है रंगारंग प्रस्तुति।


मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश गान की आकर्षक प्रस्तुति के साथ हरिदास संगीत महाविद्यालय द्वारा भजन, विवेक पब्लिक स्कूल द्वारा नाटिका का मंचन, ज्ञानोदय विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय सोहागपुर, शासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विचारपुर सहित अन्य विद्यालयों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आकर्षक प्रस्तुतियों के सहभागियों को प्रभारी मंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह देकर पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् भोपाल द्वारा प्रसारित स्थापना दिवस के लाइव कार्यक्रम को भी उपस्थित लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने देखा एवं सुना। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय एवं श्रीमती अरूणिमा सिंह द्वारा किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper