भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

संजय जयसवाल ने संभाली धनपुरी थाने की कमान

221
Above News

शहडोल/धनपुरी । काफी समय से चर्चित रहे धनपुरी थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे का आखिरकार स्थानांतरण कर ही दिया गया उनके स्थान पर संजय जयसवाल को धनपुरी थाने की कमान सौंपी गई है गौरतलब हो कि धनपुरी थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कबाड़ का व्यापार कोरेक्स की बिक्री गली-गली शराब की बिक्री सहित सट्टा व्यापार डीजल चोरी जैसे अवैध कारोबार संचालित किए जा रहे थे जिसको लेकर के अनेकों बार नागरिकों द्वारा एवं स्थानीय नेताओं द्वारा भी इनकी शिकायत पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को भी की गई थी।
नवागत थाना प्रभारी से जनअपेक्षा है कि धनपुरी क्षेत्र में फल-फूल रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की ठोस पहल करेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper