भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रदेश का गौरव सहायक उप- निरीक्षक रमेश शर्मा के बेटे गौरव शर्मा

239
Above News

एएसआई पिता का बेटा बना गृह विभाग में आला अफसर
◆ यूपीएससी में हासिल की तीसरी रेंक
◆ समूचा ज़िला व प्रदेश हुआ गौरवान्वित

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )

भोपाल। श्योपुर जिले के पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ रमेश शर्मा के बेटे गौरव शर्मा ने देश की प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा यूपीएससी के जरिये अपनी मेधा का परचम फहरा दिया है। गृह विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद हेतु चयनित गौरव न सिर्फ ज़िले व संभाग बल्कि समूचे प्रदेश के गौरव बन कर सुर्खियों में आ गए हैं। अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में तीसरी रैंक हांसिल करने वाले गौरव शर्मा फिलहाल डीआरडीओ हैदराबाद में बतौर वैज्ञानिक पदस्थ है। इससे पहले वे दूरसंचार विभाग भोपाल में भी पदस्थ रहे हैं। हैदराबाद में बतौर वैज्ञानिक पदस्थ रहने के दौरान ही गौरव ने सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। इस परीक्षा में शानदार कामयाबी के बाद गौरव ने साक्षात्कार में भी अपनी प्रतिभा व योग्यता का लोहा मनवाया। नतीजतन गृह मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर उनका चयन किया गया। गौरव ने अपनी सफलता के लिए माता पिता व गुरुजनो के आशीष व मार्गदर्शन को श्रेय दिया है। अपेक्षित सफलता के लिए पूरी एकाग्रता के साथ बेनागा सात से आठ घण्टे की पढ़ाई करने वाले गौरव युवाओं के लिए प्रेरणा की नई मिसाल भी बने हैं। पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए गौरव और उनके गौरवशाली पिता व परिवार को बधाइयां दी हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper