कृषक पुरस्कार का लाभ उठाएं किसान
शहडोल । परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले के प्रगतिशील किसान को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आत्मा परियोजना के अंतर्गत विकासखंड एवं जिला स्तर पर कृषक पुरस्कार समूह पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी निर्देशन के क्षेत्र में नवीन तकनीकी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के कृषक 15 जनवरी 2022 तक कृषि विभाग के मैदानी अमले तथा विकासखंड स्तर कार्यालय से संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.