भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप, अनुष्ठान – रामनारायण मिश्रा जिला महामंत्री

236
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )
शहडोल।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पंजाब सरकार द्वारा आदतन मार्ग अवरुद्ध किए जाने के कारण उनकी सुरक्षा वा दीर्घायु रहने,हेतु आज अपने निज निवास ग्राम सेमरा में भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी के निर्देशानुसार महामृत्युंजय का अनुष्ठान प्रारंभ,किया एवं उनके दीर्घायु एवं सुरक्षित,रहने हेतु भगवान भोलेनाथ से पंडितों द्वारा कामना किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद मध्यप्रदेश के शहडोल जिले मे भाजपा किसान मोर्चा के,जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा ने किया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने व सुरक्षित रहने के लिए आरंभ किया महामृत्युंजय का अनुष्ठान स्वयं रामनारायण मिश्रा महामंत्री सहित पांच आचार्यों ने अनुष्ठान को लगातार 8 घंटों में,किया पूराअनुष्ठान में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे ,मंडल मीडिया प्रभारी नरेंद्र मिश्रा, अतिथि शिक्षक शुभम मिश्रा, ओमप्रकाश सहित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा।
बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के समय सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई थी।
भाजपा किसान मोर्चा के,जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा निज निवास ग्राम सेमरा में पूजन के बाद  श्री मिश्र ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोटि-कोटि जनता के हृदय में बसते हैं, देश के मुकुटमणि हैं। पूरी दुनिया में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान उन्होंने बढ़ाया है। वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न भारत का निर्माण कर रहे हैं। आज पूरे देश में और मध्यप्रदेश एवं शहडोल जिले में भी जनता के मन में गुस्सा है चिंता भी है और अचंभित भी है कि भारत के प्रधानमंत्री की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। हम लोग हमारे देश के गौरव पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप एव पुजा अर्चना कर रहे है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper