भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें- कलेक्टर

233
Above News

अपने कार्य में संवेदनशीलता का परिचय दे राजस्व अधिकारी- अपर कलेक्टर

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न


शहडोल – कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर दिलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की समस्त योजना गरीबों और असहाय वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी राजस्व अधिकारी इसे प्राथमिकता के आधार पर ले तथा अपने कर्तव्यों का पालन कर्तव्य निष्ठा के साथ करें। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान ऑनलाइन प्रकरणों का भी जल्द से जल्द निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा कोई भी प्रकरण अनअटेंडेंट ना रहे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज बाणसागर में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए।
      बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सभी राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखने के साथ ही क्षेत्र की हर गतिविधि पर भी नजर रखें। अपने क्षेत्र की प्रत्येक संवेदनशील और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी से प्रतिदिन जिला प्रशासन को अवगत करायें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकृत करें तथा निराकरण की ऐसी प्रणाली विकसित करें जिससे प्रकरणों की जानकारी पारदर्शिता के साथ मिले और प्रकरण शीघ्र निराकृत हों। आर.सी.एम.एस. में दर्ज प्रकरणों का भी समय पर निराकरण करें लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि 300 दिनों से अधिक का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे। 
   कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरण ऑनलाइन दर्ज कर सभी प्रक्रियाएं ऑन लाईन निष्पक्षता और विधि के अनुसार करते हुये आदेश भी ऑनलाईन पारित कर प्रकरणों का निराकरण करें जिससे हितग्राही समय पर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने निर्देश दिये कि पटवारी अपने हल्के के ग्रामों के सभी अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, डायवर्सन, वसूली आदि के प्रकरणों की एक पंजी संधारित करें जिससे सारी जानकारी एक साथ मिल सके। इस पंजी में तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों द्वारा प्रकरणों में पारित आदेश की प्रविष्टि भी करें। 

बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों से आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़े आस्था और विश्वास के साथ अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, उनके समस्याओं का निराकरण हर हाल में होना चाहिए। हम सबको अपने कार्य में संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान में सभी अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य करें तथा 15 से 18 वर्ष के युवाओं को जल्द से जल्द पूर्ण टीकाकरण कर जिलों को अन्य जिलों के मुकाबले अग्रणी बनाएं। 
    अपर कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को अपनी सोच का दायरा विस्तृत करते हुए कार्य को बेहतर ढ़ंग करने की आदत डाले। बैठक में धारणाधिकार, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र योजना, पीएम किसान योजना, आरसीएमएस पोर्टल मासिक पत्रक, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, भू-अर्जन तथा स्वामित्व योजना सहित अन्य विषयों पर गहनता से समीक्षा की गई।
    बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं जैतपुर श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री ज्योति परस्ते, तहसीलदार सोहागपुर श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप कुमार मोगरे, नायब तहसीलदार श्री अभयानंद शर्मा, नायब तहसीलदार श्री के.एल. पनिका, नायब तहसीलदार श्री रॉबिन जैन, नायब तहसीलदार श्री अमित मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री दीपक पटेल, नायब तहसीलदार श्रीमती वेदवती सिंह सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper