5 दिन से लापता युवक का शव बरामद, 7 आरोपी हुए गिरफ्तार
शहडोल।रविवार शाम को गोहपारू पुलिस ने 5 दिन से गुमशुदा एक 37 वर्षीय व्यक्ति के शव को बरामद किया। साथ ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने जंगली सूअर मारने के लिए करंट फैला रखा था। जिसकी चपेट में आने से इस युवक की मौत हो गई। उसके बाद आरोपियों ने मृतक को करौंदिया जंगल-64 के एक नाले में फेंक दिया था।आरोपियों के विरुद्ध धारा 304, 201, 34 आईपीसी कायम कर रिमांड में भेजा गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि, मृतक रामबहोर सिंह, पिता रामप्रसाद सिंह, उम्र 37 वर्ष, ग्राम भूरसी का रहने वाला है, जो 18 जनवरी की रात 11 बजे अपने खेत (अंधियार खोह) में आग लाने गया था पर वह वापस लौट कर घर नहीं आया। परिजनों और परिचितों ने उसकी तलाश करने की कोशिश की दिन लेकिन वह नहीं मिला। 20 जनवरी को परिजन थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।जांच के दौरान पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर आरोपी बुद्धसेन जो मृतक का मामा है से कड़ी पूछताछ की गई। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना पुलिस को बताया जिससे घटना का सच सामने आया। पुलिस ने बुद्धसेन सिंह सहित राजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, रामकृपाल सिंह, चिंता सिंह, छोटू सिंह व अमृतलल सिंह सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी डीएस पाण्डेय, एएसआई विपिन बागरी, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह, आरक्षक राकेश शुक्ला व पुनीत मिश्रा की भूमिका रही है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.