भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार ने मंडल अध्यक्ष मंगलेश्वर सिंह के साथ गोहपारू मंडल के शक्ति केंद्रों मे प्रवास व ग्राम बारकर रहे बैठक
अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार इन दिनों प्रदेश नेतृत्व से शहडोल जिले के प्रवास पर रुके हुए हैं और सतत शक्ति केंद्रों का निरीक्षण, कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार बूथों के प्रवास पर हैं कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष पर “संगठन पर्व” के अंतर्गत बूथ विस्तारक योजना चल रही है। बूथ विस्तारक अभी बूथों के प्रवास पर हैं और निर्धारित किए गए कार्यों को क्रियान्वित कर रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार के मार्गदर्शन में गोहपारू मंडल अध्यक्ष मंगलेश्वर सिंह के साथ बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी स्तर पर आगामी कार्यों को विस्तार से बताया गया एवं बूथ अध्यक्षों को समिति पंजी एवं मतदाता सूची प्रदान की गई बैठक में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र गोहपारू मंडल के मंडल अध्यक्ष मंगलेश्वर सिंह के साथ किया ।कई शक्ति केंद्रों में बूथ विस्तारको के प्रगति की समीक्षा ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार ने इस दौरान कहा की 25 जनवरी को “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर बूथ प्रवास के दौरान एक सर्वाधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता का सम्मान करना और जो 18 वर्ष आयु प्राप्त कर नव मतदाता बन रहे हैं ऐसे कुछ नव मतदाताओं का अभिनंदन करना है। हर बूथ भाजपा हैशटैग पर सोशल मीडिया में चित्र व वीडियो पोस्ट करना है।26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का स्थान – स्थान पर आयोजन होता है इस दौरान अपने बूथ पर ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल होकर जन गण मन का गान करना है। इस अवसर के चित्र व वीडियो सोशल मीडिया पर हर बूथ जन गण मन पोस्ट करना है।आगामी 30 जनवरी रविवार को सुबह 11:00 बजे “मन की बात” प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम टीवी रेडियो और सोशल मीडिया फोरम पर होगा। इस बार हम सभी बूथों के प्रवास पर हैं इसलिए हर बूथ पर 11:00 बजे से “मन की बात” के कार्यक्रम को सामूहिक तौर पर सुनना है और उसके बाद बूथ समिति का रजिस्टर और संगठन ऐप पर पंजीकरण का कार्य प्रारंभ करना है ।सोशल मीडिया पर इस अवसर के चित्र व वीडियो मन की बात पर पोस्ट करना है ।
इसी कड़ी में मंडल गोहपारू के शक्ति केंद्र में मुख्य रूप से उपस्थित राजेश गुप्ता राजीव शर्मा राजेश सोनी प्रशांत शुक्ला प्रशांत पांडे सहित कई वरिष्ठ भाजपाइयों के साथ व बूथ,अध्यक्षों के साथ बैठक लिये और बुध अध्यक्ष अंगद सिंह के निवास पर सभी योगेश ताम्रकार भाजपा पदाधिकारियों ने भोजन भी किया इसी प्रकार ग्राम बरेली में विस्तारक नरेंद्र यादव प्रदीप मिश्रा सूरज,तिवारी रवि शुक्ला सहित वरिष्ठ भाजपाई भी रहे शामिल इसी कड़ी में, की वोटर्स, के तहत ग्राम बरेली में,दाऊ विश्वकर्मा जो कांग्रेश के पुराने कार्यकर्ता थे उन्हें योगेश ताम्रकार प्रदेश उपाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई ग्राम खन्नौधी में विस्तारक राजेश चतुर्वेदी विद्यासागर धर्मेंद्र गुप्ता जितेंद्र गुप्ता बूथ अध्यक्ष सहित ग्राम मल माथर,में सुरेश कंवर बूथ,विस्तारक अतुल मिश्रा बालक दास द्विवेदी ,संयोजक , बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजीव शर्मा सहित कई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों में रहे उपस्थित और पार्टी हित में लिया संकल्प।




Subscribe to my channel
Comments are closed.