जबलपुर न्यूज़:-स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करने सीएमएचओ ने ली मैदानी अमले की बैठक!

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया द्वारा आज शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा के सेक्टर सहजपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन के सेक्टर उड़ाना एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मैदानी स्तर पर समीक्षा करने महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की सयुंक्त बैठक ली गई। इन बैठकों में दोनों विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सेक्टर की कुल जनसंख्या, कुल गर्भवती माताएं, एनीमिया और उच्च रक्तचाप से ग्रसित गर्भवती महिलाएं तथा शिशु मृत्यु एवं मातृ मृत्यु आदि की जानकारी प्राप्त की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बैठकों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े सभी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश सभी संबंधितों को दिये।

Subscribe to my channel
Comments are closed.