भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज़:-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आकस्मिक कार्यवाही करजप्त किये दौ सौ बोरी पानी के पाउच!

258
Above News


खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आज खजरी बाईपास रोड के समीप ग्राम हथना स्थित इंडस बीवरेजेस की आकस्मिक जांच कर 200 बोरी पानी के पाउच जप्त किये हैं। जाँच में पानी के इन पाउच पर पैकिंग की तारीख एवं बैच नम्बर अंकित नही पाये गये थे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर चलाये जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत यह कार्यवाही अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे के मार्गदर्शन में की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आकस्मिक जांच कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पानी की पैक्ड बॉटल और पाउच के नमूने परीक्षण हेतु लिये हैं। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि फर्म के विरुद्ध पूर्व में भी कारवाई की गई थी जिसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी न्यायालय द्वारा 15 हजार अर्थदंड अधिरोपित किया गया था जो अनावेदक द्वारा जमा नहीं किया गया था। आज मौके पर अर्थदंड की इस राशि का चेक भी जमा कराया गया। आकस्मिक जाँच की कारवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, सारिका दीक्षित, विनोद धुर्वे एवं मुकुंद झरिया द्वारा की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper