भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज़:-पशुपालन के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने आयोजित हुआ विशेष शिविर!

254
Above News


जिले में पशुपालन की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत गत दिवस उपसंचालक पशु चिकित्सा कार्यालय प्रांगण में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिले के सभी विकास खंडों में पदस्थ पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यक्षेत्र से 2 हजार 643 पशुपालकों के केसीसी ( किसान क्रेडिट कार्ड ) आवेदन पत्र पूर्ण कराकर संबंधित बैंकों के जिला समन्वयक को स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किये गये ।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एस.के.बाजपेयी एवं पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.व्ही.के.बाजपेयी सहित जिले के 9 बैंको भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक एवं मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक इस शिविर में उपस्थित रहे।
उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ बाजपेयी ने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा विशेष अभियान के दौरान अभी तक 5 हजार 030 पशुपालकों के केसीसी आवेदन पत्रों में जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper