भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए गोदावल मेला मैदान का किया अवलोकन

कलेक्टर ने ग्राम गोदावल के रूद्राणी मंदिर पहुंचकर किया पूजा अर्चन

222
Above News

शहडोल- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज तहसील ब्योहारी के ग्राम गोदावल के पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने हेतु दृष्टिगत रखते हुए प्रचीन ऐतिहासिक गोदावल मेला मैदान तथा एवं रूद्राणी मंदिर परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने रूद्राणी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चन किया तथा जिले के सभी नागरिकों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।‌कलेक्टर ने मंदिर पौराणिकता एवं ऐतिहासिक स्थितियों के संबंध में विस्तार से पूजारियों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने रूद्राणी मंदिर के पुजारी से मंदिर और मेला के संबंध में जानकारी ली।



इस दौरान कलेक्टर ने गोदावल में स्थित प्राचीनतम पहाड़ी का भी अवलोकन किया एवं उनके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रागंण में ग्रामीणों एवं ट्रस्ट के सदस्यों से चर्चा की। कलेक्टर ने मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर तहसीलदार श्री अभयानंद शर्मा सहित अन्य समाजसेवी ग्रामीणजन उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper