भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गुरु की गरीमा कलंकित कर रहा भूमाफिया शिक्षक रामनिवास

258
Above News

पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी से राधिका केवट लगा रही न्याय की गुहार

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)

महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले काननू की बात करे तो महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुये विधि मे नियम व धाराऐं बनायी गयी है पर फिर भी महिलाऐ असुरक्षित व महिलाओ की प्रताणना के मामले हर रोज पढने और देखने को मिलते है ऐसा ही ताजा मामला प्रकाश मे आया है राधिका केवट ने शेष अनुबंधित आराजी 0.29 डिसमिल का पंजीयन नही कराने व गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने व राशि हडप कर जाने के कारण दोषी भूमाफिया शिक्षक राम निवास शर्मा और रामगोपाल शर्मा दोनो छाँटा के निवासी हैं के विरूद्ध दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही करने की पुलिस कप्तान अवधेेेश कुुुुमार गोस्वामी से न्याय की गुहार लगाई।

शहडोल ।गुरु का पद भगवान से उंचा माना जाता है पर कलयुगी गुरु ने चंद रुपयो की खातीर अपने गुरु के पद को कलंकित करने से पिछे नही हट रहे एक छोटे से वेतन पाने वाला शिक्षक करोडो का आसामी कैसे बन गया । सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार भूमाफिया शिक्षक राम निवास शर्मा के बडे कारनामे है सुद ब्याज में पैसे का भी लेन-देन किया जाता है रुपया हो या भूमि की प्लाटींग तो वही शिक्षा विभाग से वेतन तो मिलता है फिर बच्चे क्या पढते है बैढने की व्यवस्था से भूमाफिया शिक्षक राम निवास शर्मा को कोई मतलब नही दबंग को तो केवल रुपय से मतलब है। शिक्षा विभाग से विद्यालय को मिलने वाला फंड तो सिधे जेब मे जा रहा है ।

भूमाफिया शिक्षक रामनिवास की शिकायत थाना व अनुविभाग तक कार्यवाही शुन्य….?

भूमाफिया शिक्षक रामनिवास एक शिक्षक होते हुये भी रूंगटा निवासी राधिका केवट को गाली गलौच करते हुए खेती करने से मना करने लगे और हटा दिये, बोले जो करना हो कर लो जमीन नही दूंगा, और अब दोबारा आओगे तो जमीन मे गडवा दूंगा कही पता नही चलेगा इसतर की धमकी दबंग भूमाफिया शिक्षक रामनिवास द्वारा दिया जाता है वहिं बेबस लाचार महिला राधिका केवट ने थाने व अनुविभाग तक शिकायत की पर महिला की शिकायत पर ध्यान नही दिया गया मजबुर होकर महिला जिले के संवेदन शील पुलिस कप्तान अवधेश कुमार गोस्वामी से भी शिकायत की पर अभी तक बेबस,लाचार महिला राधिका केवट को अभी तक न्याय नही मिला आखिर क्यो…?

थाने व अनुविभाग से नही मिला न्याय तो पुलिस कप्तान से की शिकायत

रूंगटा निवासी राधिका केवट ने पहले थाना व अनुविभाग मे की शिकायत जब थाने व अनुविभाग से न्याय नही मिला तो राधिका केवट न्याय की गुहार लगाने पहुची जिले के संवेदन सील पुलिस कप्तान अवधेश कुमार गोस्वामी के पास दिया शिकायत पत्र । रूंगटा निवासी राधिका केवट ने अपने शिकायत पत्र मे लिखा की भूमाफिया शिक्षक राम निवास शर्मा और रामगोपाल शर्मा दोनो छाँटा के निवासी हैं दबंग व्यक्तियों द्वारा राधिका केवट से ग्राम बिरूहली प.ह. बिरूहली की आराजी खसरा क्रमांक 795/3,795/2 एवं 792/2कुल रकबा 0.91डिसमिल,आराजी के विकय का अनुबंध 5,00000/-(पाँच लाख रूपय) में,दिनांक 11.08.2020 को निष्पादित कराया था। उक्त अनुबंधित राशि के 3,00000/-(तीन लाख
रूपये) यूनियन बैक बुढार के चेक कमांक 030772 के माध्यम से प्राप्त कर लिये थे,शेष 2,00000/-(दो लाख रूपये )भी एक सप्ताह पश्चात चेक क्रमांक 030774 यूनियन बैक बुढार के माध्यम से प्राप्त कर लिये थे। व्यक्तियो द्वारा अनुबंधित आराजी का सम्पूर्ण
प्रतिफल प्राप्त करने के पश्चात अनुबंधित आराजी 0.91डिसमिल मे से केवल 0.62डिसमिल आराजी का ही विक्रय पंजीयन कराये शेष 0. 29डिसमिल का पंजीयन कराने में आना कानी कर रहे है।

भूमाफिया शिक्षक रामनिवास ने दी धमकी ,दोबारा आओगे तो जमीन मे गडवा दूंगा

राधिका केवट बार बार आना जाना नही कर सकती है अपने पुत्र जय प्रकाश के साथ दिनांक 20.08.2021 को रामनिवास शर्मा शिक्षक से शेष अनुबंधित आराजी 0.29 डिसमिल के विकय पंजीयन के लिए कही तो रामनिवास शर्मा भूमाफिया शिक्षक राधिका केवट को गाली गलौच करते हुए खेती करने से मना करने लगे और हटा दिये और बोले जो करना हो कर लो जमीन नही दूंगा, और अब दोबारा आओगे तो जमीन मे गडवा दूंगा कही पता नही चलेगा, रामिनवास शर्मा भूमाफिया शिक्षक राधिक केवट के पति से एक कागज पर दस्तखत ले लिये, दस्तखत लेने के लिए गांव के 5-6 लोगो को लेकर जिसमें बबलू यादव,राजेश,मनोज,पप्पू सिह,गुडडू, आदि को लेकर आये थे, मेरे पति पढे लिखे नही है केवल दस्तखत करना जानते है,कागज मे क्या लिखे थे,इसके बारे मे मेरे पति नही जानते और कहते है कि,हम पैसा लौटा दिये है,अब जमीन नही देगें।

शिक्षा विभाग से विद्यालय को मिलने वाले फंड मे भी गोलमाल ,वही अगर कोई विद्यालय से सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मागता है तो समझो उसे जानकारी नही मिलेगी । दबंग भूमाफिया शिक्षक रामनिवास के कारनामें मे आगे पढे……..

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper