भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज़:-कलेक्टर ने पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण.साफ-सफाई और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ!

302
Above News


कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज पाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा यहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं मरीजों के उपचार के लिये की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की ।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र, ए एन सी वार्ड, लेबर रूम एवं ऑपरेशन थिएटर का भी अवलोकन किया तथा अस्पताल परिसर बनाये गये हर्बल गार्डन को भी देखा ।
डॉ इलैयाराजा ने इस अवसर पर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के तहत किए गए कार्यों की भी तारीफ की आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने आगे भी इसी तरह काम करने के लिये यहाँ पदस्थ स्टॉफ को प्रोत्साहित किया । कलेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पाई गई सफाई व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की भी सराहना की गई । उन्होंने इसे श्रेष्ठ शासकीय अस्पताल बनाने की दिशा में बीएमओ डॉक्टर आदर्श विश्नोई द्वारा किये जा रहे प्रयासों की तारीफ भी की ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper