जबलपुर न्यूज़:-मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत तेल एवं मसालों के लिए गए सैंपल!

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा आज शुक्रवार को भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक जांच की कार्यवाही की गई।
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने अभिहित अधिकारी आशीष पांडे के मार्गदर्शन में की जा रही कार्यवाही के तहत आज मदन महल स्थित वासु भोजनालय की आकस्मिक जॉच कर हल्दी पाउडर एवं तेल का सैंपल लिया गया।
इसी प्रकार इंजीनियर कैफे में गंदगी पाये जाने पर कैफे संचालक प्रियांश जैन को नोटिस दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार आज सालीबाड़ा स्थित चूल्हा चौका रेस्टोरेंट का भी आकस्मिक निरीक्षण किया तथा वहाँ से मिर्च पाउडर एवं पापड़ का सैंपल लिया गया ।इसी प्रकार भेड़ाघाट चौराहा स्थित दुकानों का सघन निरीक्षण कर तेल एवं मसालो के नमूने लिये गये, जिन्हें परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.