भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने दिखाई राशन वितरण वाहन को हरी झंडी

245
Above News

शहडोल। मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के तहत जन-जन की सुविधा के लिए राशन सामग्री गांव में वितरण करने के लिए वाहन के माध्यम से राशन का वितरण गांव में किया गया । भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि आज ग्राम पंचायत अर्झूला के ग्राम कुदरी के लिए राशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर ग्राम कुदरी के लिए भेजा गया कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह अच्छी योजना है मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम के तहत अब आपको राशन दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे आपके घर के सामने ही राशन वाहक वाहन आएगा जहां आपके अंगूठे का फिंगर लेकर आपको राशन उपलब्ध कराया जाएगा ग्राम पंचायत के लिए एक अच्छी उपलब्धि साबित होगा ग्राम पंचायत में दूर-दूर पर बसे ग्राम के लोगों को राशन वाहन से राशन मिलने से लाभ मिलेगा।वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का आप सभी को लाभ मिल रहा है इस लाभ का दुरुपयोग ना करें जो राशन आपको भाजपा सरकार के द्वारा मिल रहा है उस राशन को अपने घर ले जाएं उसका उपयोग करें ना कि उस राशन को दुकानदारों को ना बेेेंचे । मां अन्नपूर्णा का अनादर ना करें उस राशन का अपने घर परिवार में उपयोग करेंं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ,वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र तिवारी , खैरहा भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह भाजपा किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा, लैंप प्रबंधक सामतपुर अरविंंद गौतम,ग्राम पंचायत सरपंच ,सेल्समैन तथा ग्रामीण जन रहे उपस्थित।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper