तथाकथित गणेश मंदिर ट्रस्ट भंग फर्जी गणेश मंदिर ट्रस्ट के संचालकों के उपर दर्ज हो अपराधिक मुकदमा:- राष्ट्रीय बजरंग दल

राष्ट्रीय बजरंग दल ने आयोजित की प्रेस वार्ता कहा धार्मिक आस्था से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं
शहडोल 16/03/2022
यह कि आज राष्ट्रीय बजरंग दल के संभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमें गणेश मंदिर इंदिरा चौक में स्थित गणेश भगवान के मंदिर के नाम से तथाकथित गणेश मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर के माननीय उच्च न्यायालय में रिट पिटिशन दाखिल की गई थी जिसमें हाई कोर्ट ने स्थानीय प्रशासन को 8 हफ्तों में कार्यवाही करने का आदेश दिया था जिसका पालन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी शहडोल ने तथाकथित गणेश मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है एवं स्थानीय प्रशासन को उसकी देखरेख में कार्य करने का निर्देशन किया गया है प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय बजरंग दल के संभाग अध्यक्ष शक्ति सिंह चंदेल ने मांग की है कि जिन लोगों द्वारा धार्मिक आस्था पर खिलवाड़ करते हुए इतने वर्षों से दान पेटी में आने वाले पैसों का निज स्वार्थ में उपयोग करते रहे एवं धार्मिक आस्था पर चोट एवं कूट रचित दस्तावेज लगाने में प्रस्तुत करने के तहत आपराधिक मामला मान्य पुलिस अधीक्षक द्वारा दर्ज किया जाना चाहिए की मांग की।
उपरोक्त मामले में पूर्व में भी अनुविभागीय अधिकारी शहडोल से सूचना के अधिकार के तरह जानकारी मांगी गई थी जिसमें यह बताया गया था की ऐसा कोई ट्रस्ट अस्तित्व में नहीं है। जिसपर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।इस प्रेस कांफ्रेंस में शक्ति सिंह चंदेल संभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल शुभम सिंह बिसेन संभाग उपाध्यक्ष,रोहित पांडे जिला मंत्री, देवेंद्र अनुरागी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष व चंदन वर्मा मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel
Comments are closed.