भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम पंचायत खन्नाथ के किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष को बताई समस्याएं

254
Above News

किसानो की प्रमुख्य समस्याएं-ऐरा प्रथा बंद हो, सिंचाई के साधन की व्यवस्था एवं गौशाला का निर्माण कराया जाए …….

होली पर्व पर ग्राम पंचायत खन्नाथ में किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

शहडोल।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश शर्मा ने बताया कि होली पर्व पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल खैरहा के ग्राम पंचायत खन्नाथ में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के किसान गण उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष को किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया जिसमें किसानों ने जिलाध्यक्ष को बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में ऐरा प्रथा बंद हो एवं सिंचाई का साधन की व्यवस्था भी कराई जाए तथा खन्नाथ से बोढरी मार्ग पर जो शासकीय भूमि है उस पर गौशाला का निर्माण कराया जाए तथा बिजली के खंभों की व्यवस्था भी की जाए। 

जिस पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी लोग अगर मिलकर प्रयास करें तो समस्या का समाधान हो सकता है आप लोगों ने जो समस्याएं बताई हैं उन समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कलेक्टर शहडोल को अवगत कराया जाएगा जल्द ही आप लोगों की समस्या का समाधान होगा वही श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज हमें जागरूक होने की जरूरत है एवं जैविक तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की आवश्यकता है जिससे कि हमारे किसान भाइयों को लाभ हो भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जोकि आप लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है हमारी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की टीम भाजपा सरकार की किसानों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है आगामी दिनों में ग्राम पंचायत खन्नाथ में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें कृषि विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित होंगे और किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी देंगे मेरी आप सब किसान भाइयों से अपील है कि आप जैविक एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 

वही मंडल अध्यक्ष खैरहा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने कहा कि विगत दिनों पूर्व किसानों को धान खरीदी में समस्या हो रही थी मैसेज नहीं आ रहे थे किसानों ने अपनी समस्या मुझे बताई और मेरे द्वारा जिला किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी से किसानों की समस्या को बताया था जिस पर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा खाद्य विभाग से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई तथा कलेक्टर शहडोल को आवेदन भी दिया गया था जिस पर किसानों की समस्या का समाधान हुआ किसानों के मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हो गए और किसान आसानी से अपनी धान बेच पाये  हम सभी किसान अगर एक होकर अपने ग्राम पंचायत में हो रही समस्याओं के संबंध में पत्राचार करते हैं तो अवश्य ही समस्या का समाधान हो सकता है पर हमें जागरूक होना पड़ेगा तभी यह संभव हो सकता है ।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती चंद पटेल काफी दिनों से बीमार थे जिन से मिलने उनके घर निवास पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित किसान मोर्चा की पूरी टीम पहुंची तथा उन्हसे हालचाल लिया एवं स्वास्थ्य ठीक होने की कामना भी की ।होली पर्व पर आपस में एक दूसरे को अबीर लगाकर होली का कार्यक्रम भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा , भाजपा किसान मोर्चा खैरहा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पटेल, उपाध्यक्ष भोला पटेल,पूरन पटेल, चंद्रभान पटेल, बांकेलाल पटेल, वीरेंद्र पटेल ,केदार पटेल ,विजय पटेल, सीता शरण पटेल, प्रद्युमन पटेल काफी संख्या में किसान एवं ग्रामीण जन बैठक रहे में उपस्थित।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper