भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चार अवैध कॉलोनी निर्माणकर्ताओ पर एफआईआर, साथ ही भूमि क्रय विक्रय पर रोक

245
Above News

जबलपुर:-अवैध कॉलोनी निर्माणकर्ताओं पर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी.के आदेश पर कॉलोनी सेल प्रभारी श्री पी.के. सेन गुप्ता एसडीएम जबलपुर ने ब्लैक लिस्टेड करते हुए एफआईआर एवं भूमि के क्रय विक्रय पर रोक लगा दी है।एसडीएम श्री सेनगुप्ता ने बताया कि 4 अवैध कॉलोनी निर्माणकर्ताओं पर एफआईआर के साथ-साथ भूमि के क्रय विक्रय पर रोक लगा दी है,जिसमें श्री नैंसी स्वामी पिताश्री फ्लेरेट प्रकाश, होम वर्क्स प्रॉपर्टीज जबलपुर द्वारा ग्राम नीमखेड़ा तहसील जबलपुर की भूमि खसरा नंबर 146 /1 एवं 148 /1 पर 71 भूखंड विक्रय करने के कारण, श्री सुंदर लाल पिता करणलाल पटेल निवासी सिवनी जबलपुर द्वारा रकबा 0.609 हेक्टे. पर 10 भूखंड विक्रय करने के कारण, श्री राजेंद्र प्रसाद पिता करणलाल पटेल निवासी सिवनी जबलपुर द्वारा ग्राम सिवनी के रकबा 0.480 हेक्टे. पर 7 भूखंड विक्रय करने के कारण, श्री हिलाल अहमद अंसारी पिता श्री रियाज अहमद अंसारी निवासी अशफाक उल्लाह वार्ड जबलपुर द्वारा ग्राम खजरी की भूमि खसरा नंबर 137 के 22 भूखंड विक्रय करने कारण। इसके अतिरिक्त ग्राम खजरी तहसील पनागर की भूमि बिना सक्षम अधिकारी एवं निश्चित अर्हताओं के विक्रय करने के कारण श्री जिया उलहक पिता अनवर उल हक निवासी गोहलपुर, श्री हैदर अली पिता श्री मो. अकबर, मो. अकबर पिता श्री हाजी सत्तार निवासी 652 अहिंसा इलेक्ट्रॉनिक, जबलपुर तथा कुंडम की भूमि खसरा नंबर 921 के भूखंडों में विक्रय करने के कारण श्री सूरज प्रसाद पिता श्री सेवाराम निवासी कुंडम की भूमि के क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए अहस्तांतरणीय दर्ज किया गया है।
श्री सेनगुप्ता ने कहा कि उक्त सभी भूमियों पर भविष्य में किसी प्रकार का नामांतरण- बंटवारा की कार्यवाही नहीं हो सकती है, न ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य किया जा सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper