भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 अप्रैल को अमरकंटक प्रवास पर रहेंगे

259
Above News

शहडोल – प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 अप्रैल 2022 को अनूपपुर‌ जिले के अमरकंटक के प्रवास पर आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से 24 अप्रैल 2022 को प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 9:05 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर एयरपोर्ट से प्रातः 9:10 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 9:55 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक पोढ़की जिला अनूपपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से प्रस्थान कर दोपहर 2:45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2:55 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper