भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोविड का टीकाकरण बच्चों के लिए वरदान-अपर कलेक्टर

308
Above News

अपर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन महाअभियान को दृष्टिगत रखते हुए जैतपुर क्षेत्र का किया भ्रमण

शहडोल :-अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान को दृष्टिगत रखते हुए जिले के जैतपुर क्षेत्र के केशवाही, बलभद्रपुर, जैतपुर, कमता एवं खाम्हीडोल सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण किया तथा इस दौरान अपर कलेक्टर ने 12 से 14 वर्ष के बच्चों को किए जा रहे वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया। अपर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन पंजी का भी निरीक्षण किया तथा वैक्सीनेशन पंजी को विधिवत संधारित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने विभिन्न सेंटरों में एएनएम से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निर्देशित किया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन बच्चों के लिए वरदान हैं, कोई भी पात्र बच्चा कोविड-19 वैक्सीनेशन से छूट ना पाए। वैक्सीनेशन कार्य में पटवारी एवं सचिव तथा अन्य लोगों की मदद लें। अपर कलेक्टर ने टीकाकरण हेतु आए बच्चों के बैठक व्यवस्था, पानी, पंखे इत्यादि के संबंध में भी सचिव से जानकारी प्राप्त की। अपर कलेक्टर ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वैक्सीनेशन का कार्य प्रगति के साथ किया जाए। वैक्सीनेशन से कोई भी बच्चा वंचित ना रहे तथा अगर कोई बच्चा वंचित रह भी जाता है, तो उसके घर में संपर्क कर उसका घर पर ही टीकाकरण किया जाए। अपर कलेक्टर ने कहा कि ग्रामबार बच्चों के किए गए वैक्सीनेशन की सूची भी बनाई जाए, जिससे पता चल सके कि किन-किन बच्चों को टीका लगाया जा चुका है और कौन-कौन से बच्चे अभी भी टीकाकरण से वंचित हैं जिससे वंचित बच्चों भी टीकाकरण किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेंद्र सिंह, सीईओ जनपद बुढार श्री मुद्रिका प्रसाद सिंह एवं तहसीलदार श्री चंद्रकुमार वट्टे सहित ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper