भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रक्तदान करने लोगों से कलेक्टर ने की अपील, शिविर 8 मई को

236
Above News

शहडोल :- विश्व रेडक्रास दिवस एवं विश्व थैलेसिमिया दिवस के उपलक्ष में 8 मई 2022 को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक शहडोल में 11 बजे सुबह से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सभी जनमानस, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के लोगों से अपील कि है की रक्तदान शिविर में सहभागिता निभाकर समाज के लिए इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा है कि हम सभी शिक्षि‍त व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर लोगों को जीवनदान दें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper