भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहड़ोल संभाग के कांग्रेस नेता प्रमोद,संजय,अरविंद बने इंटक के नए प्रदेश सचिव- प्रभार के जिले भी मिले।

303
Above News

भोपाल। मध्यप्रदेश इंटक की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार शहड़ोल संभाग से जुझारू कांग्रेस नेतागण शहड़ोल के प्रमोद जैन पम्मू , उमरिया में चंदिया के संजय अग्रवाल और अनूपपुर में वेंकटनगर के अरविंद भदौरिया को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का प्रदेश सचिव बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ जी के निर्देश पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन वी.पी.सिंह जी की सहमति से उक्त नियुक्तियां इंटक के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश संगठन प्रभारी- मनीष श्रीवास्तव ने की हैं।
प्रदेश सचिव के साथ ही इन तीनो नेताओं प्रमोद जैन को डिंडौरी, संजय अग्रवाल को अनूपपुर, अरविंद भदौरिया को उमरिया का संगठन प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि,आगामी नगरपालिका,पंचायत और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कमलनाथ जी के निर्देश पर कांग्रेस के सभी संगठन सक्रियता के साथ कार्यरत हैं,निश्चित ही कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़कर बहुमत से सभी चुनावों में विजयी होगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper