प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग की महत्त्वपूर्ण बैठक 29 मई को भोपाल में: मनीष श्रीवास्तव

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के निर्देश पर कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग की महत्त्वपूर्ण बैठक दिनांक 29.5.2022 को प्रातः 10 बजे इंदिरा भवन,प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में होगी।
प्रदेश महामंत्री-मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि,बैठक में राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा,श्री दिग्विजय सिंह जी, श्री सुरेश पचौरी, श्री अजय सिंह, श्री अरुण यादव एवं प्रतिपक्ष नेता डॉ गोविंद सिंह सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे।
मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के जिला स्तर और राज्य स्तर के पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेस समर्थित अधिवक्ता और मानव अधिकार के क्षेत्र में कार्यरत कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बैठक में शामिल होने हेतु आमंत्रित हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.