भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

धोखा दे 51 लाख रुपए हड़पने के सम्बंध में,फरियादी ने पुलिस अधीक्षक से अपराध कायम करने का किया अनुरोध

251
Above News

अनूपपुर। कमलेश साहू निवासी न्यू चगोराभाटा करन नगर प्रज्ञा विद्या रायपुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में लक्ष्मीकांत शर्मा पिता रामलखन शर्मा पर धोखा देकर 51 लाख रूपये हड़पने के संबंध में लिखित शिकायत कर कार्यवाही का मांग किया है। उक्त शिकायत में शिकायत कर्ता ने उल्लेख किया है की- नीरज साहू प्रार्थी का पुत्र है जोकि सिकलसेल का मरीज है, मैंने अपने पुत्र नीरज साहू के नाम पर ग्राम बसखला तहसील कोतमा जिला अनूपपुर में स्थित भूमि खसरा नंबर 97/1 रकवा 0.809 हेक्टेयर जिस पर क्रेशर लगा हुआ है एवं खसरा नंबर 131 व 132 कुल रकवा 1.550 हेक्टेयर पत्थर खदान को भूमी स्वामी लक्ष्मीकांत शर्मा पिता राम लखन शर्मा निवासी मौहरी थाना व तहसील कोतमा जिला अनूपपुर से विक्रय प्रतिफल 75 लाख रुपए के एवज में खरीदने का सौदा दिनांक 6 /11/2020 को किया गया था। जिस पर दस लाख रुपए बतौर एडवांस चेक के माध्यम से दिया गया था। प्रार्थी के द्वारा यह भी बताया गया कि मेरे द्वारा भूमि स्वामी की सहमति से 3015 का बड़ा क्रेशर वाइब्रेटर बंकर रेम आदि का निर्माण किया गया, जिसमें लगभग 35 लाख रुपए खर्च करना पड़ा। ऐसी दशा में लक्ष्मीकांत शर्मा लालच में आ गए और उक्त भूमि एवं उस पर मेरे द्वारा लगाए गए क्रेशर सहित को अन्य के पक्ष में विक्रय करने के लिए प्रयास कर रहे हैं इस संबंध में दिनांक 28/04/2022 को लक्ष्मीकांत शर्मा ने सुनील कुमार तिवारी निवासी दुर्ग छत्तीसगढ़ के पक्ष में विक्रय का इकरार भी कर लिया है जिसमें यह स्वीकार किया है कि मेरे द्वारा क्रेशर लगाने में 41 लाख रुपए लगाए गए हैं जिसे वह वापस करना स्वीकार किया है। अनुबंध के मुताबिक ना मिले माइनिंग के दस्तावेज ना खुला रास्ता हड़प कर लिए पैसे आवेदक कमलेश साहू के द्वारा यह भी बताया गया कि लक्ष्मीकांत शर्मा मुताबिक अनुबंध ना तो माइनिंग संबंधी दस्तावेज पूर्ण करवाएं ना ही रास्ते का भूमि ही दिया मैंने स्वयं अनावश्यक विवाद पैदा किए ही और मुझ से लिए गए 10 लाख रुपए का क्रेशर हेतु खर्च कराए गए 41 लाख रुपए को हड़प करना चाहता है उक्त क्रेशर निर्माण कराने में मेरा लगभग 8 से 1000000 रुपए इस प्रकार से व्यय हुए हैं जिसका कोई हिसाब भी नहीं मिल पा रहा है अब शर्मा लालच में आकर उक्त भूमि को महंगी कीमत पर बेच रहा है। जमीन पर आए तो जान से मार दूंगा आवेदक कमलेश साहू ने यह भी बताया कि लक्ष्मीकांत शर्मा मुझसे बात नहीं करता मेरा फोन नंबर भी नहीं उठाता तथा कुछ परिचित लोगों से यह धमकी दिलवा रहा है कि अब यहां से तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा यदि जमीन पर आए तो जान से भी जाओगे इस प्रकार आरोपी छल कपट करके आवेदक से उक्त राशि हड़प कर लिया है जिस पर आवेदक में आवेदन पत्र पेश कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि अपराध कायम कर आवेदक से हड़प किए गए उपरोक्त पैसे वापस दिलाया जाऐ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper