जिले के उद्योग स्थानीय लोगों को भी दें रोजगार बाहरीयों का चरित्र प्रमाण पत्र करें जारी – आजाद बहादुर

शहडोल :-जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शहडोल जिले के औद्योगिक संस्थान अपने संस्थान में शहडोल जिले के स्थानीय बेरोजगारों को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी की मंशा अनुसार 70% स्थानी बेरोजगारों को अपने संस्थान में रोजगार प्रदान करें, साथ ही उन्होंने कहा जिले में स्थापित औद्योगिक संस्थान अपने संस्थान में बहुत से बाहरी व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किये हुए है। अतः उनका चरित्र प्रमाण पत्र भी जारी होना चाहिए, क्योंकि हमारा जिला अत्यंत सरल आपसी सौहार्द्र और प्रेम का वातावरण रखने वाला आदिवासी अंचल है, इस वातावरण को खराब करने वाले लोग किसी भी संस्थान का सहारा लेकर शहडोल में विराजमान रहे और शहडोल की सरलता और सौहार्द के दुश्मन बने ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसा अनुरोध उन्होंने औद्योगिक संस्थानों से किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने यह भी चेताया कि औद्योगिक संस्थान अपने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संपर्कों का लाभ उठाकर स्थानीय बेरोजगार लोगों के द्वारा संस्थान में उपस्थित होकर अपने लिए रोजगार मुहैया कराने की बात रखने पर उन्हें किसी न किसी गलत तरीके से कानूनी दांवपेच में फंसाया जा रहा है, यह अत्यंत निंदनीय है इस पर रोक लगाई जाए अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी पूरी तरह से उस संस्थान पर संज्ञान में लेते हुए लोगों के हितों में अपने अगुवाई में आम जनों के साथ हो रहे अन्याय पूर्ण वातावरण पर बातें रखेगी। उन्होंने आगे अपने वक्तव्य में कहा कि औद्योगिक संस्थान द्वारा लाइजनर बिचौलिए नियुक्त किए गए हैं जो जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चुने हुए जनप्रतिनिधियों और स्थानीय सरकार के नुमाइंदों के चक्कर काटते रहते हैं, सरकार और प्रशासन के बीच में अपना औद्योगिक संस्थानों के बीच सामंजस्य स्थापित कर अपने औद्योगिक क्षेत्र में जिला प्रशासन जिला पुलिस प्रशासन गलत उपयोग कर नियम कायदे कानून को ताक पर रखकर कर स्थानीय लोगों के साथ अन्याय और बर्बरता पूर्ण स्थिति बनाई जा रही है। वह बिचौलिए लाइजनर स्थानीय प्रशासन और सरकार के गणेश परिक्रमा करते हुए जिस प्रकार से स्थानीय लोगों के साथ अन्याय पूर्ण बर्बरता पूर्ण वातावरण तैयार करते हैं वह बंद कर दें। स्थानीय जनों का हित ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर यहां के लोगों के साथ न्याय करें वरना इसके खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी अपने आम जनों को न्याय दिलाने के लिए आगे आकर वातावरण तैयार करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी औद्योगिक संस्थान एवं उनके बिचौलियों की होगी, जो यह कहते फिरते हैं यहां हमने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरकार को अपने संस्थान के माध्यम से कई प्रकार से उन्हें उपकृत करते हैं हमारा कोई क्या बिगाड़ लेगा तो यह जनता है जनता जब अपने आप पर आती है अपने लिए न्याय का वातावरण तैयार कर लेती है इस बात को ध्यान में रखते हुए अग्रिम परिस्थितियों को तैयार करें। जिले के स्थानीय 70% युवा शिक्षित बेरोजगारों को अपने संस्थान में रोजगार मुहैया कराएं।
उन्होंने इसी प्रकार से कोयला क्षेत्र मे काम करने वाली एक नई कंपनी राधे चेन्नई कंपनी आई हुई है जो ओवर वर्डन (ओ.वी.) का काम कर ओपन कास्ट माइन तैयार करेगी। ऐसी जानकारी मिली है कि वहां के मैनेजमेंट और एचआर द्वारा कुछ लोगों से प्रभावित होकर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं। उसे भी अपने इरादों पर अंकुश लगाना चाहिए अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी खुलकर अपनी बातों को स्थानीय लोगों के हितों में रखते हुए आगे आना पड़ेगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.