Amrita hospital अमृता हॉस्पिटल में इलाज कराने से पहले हो जाइए सावधान धीमे-धीमे जा सकती है आपकी जान

शहडोल-: अमृता हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवाने से पहले सावधान हो जाइये
एक महिला रीवा रोड स्थित अमृता हॉस्पिटल के डॉक्टर विनम्र जैन के ऊपर भयानक गंभीर आरोप लगाई है कि आज से तीन साल पहले ,अमृता हॉस्पिटल में यूटरस का ऑपरेशन करवायी थी , ऑपरेशन डॉक्टर विनम्र जैन एवम अन्य डॉक्टरों ने मिलकर ऑपरेशन किया और यूटरस निकाल दिया , यूटेरस निकालने के बाद आज तीन साल हो गये यूरिन बन्द नही हो रही है , महिला द्वारा बतलाया गया कि इस बात को लेकर मैं कई बार अमृता हॉस्पिटल गई और जैन डॉक्टर को बतलाई की यूटरस ( बच्चादानी ) निकालने के बाद से यूरिन बन्द नही हो रही है , तो डॉक्टर ने बतलाया की धात की समश्या है , और कई दिनों तक धात की दवाई किये लेकिन उससे कोई राहत नही मिली , मेरे लाखों रुपये अमृता हॉस्पिटल में बर्बाद हो गए मुझे कोई राहत नही मिली है , इसलिये जिला अस्पताल में भर्ती हूँ ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति यादव , उम्र लगभग 40 वर्ष ,निवासी अमिलिहा ,थाना चौकी घुनघुटी ,जिला उमरिया ने बताया की मेरी ऑपरेशन 3 साल पहले अमृता हॉस्पिटल में हुई और ऐसा ऑपरेशन कर दिए की मेरा तीन साल यूरिन ( पेशाब ) बन्द नही हो रही है और अमृता हॉस्पिटल में लाखों रुपये खर्च कर चुकी हूँ , कोई राहत नही मिली है, अब पैसा नही है इसलिए जिला अस्पताल में भर्ती हुई हूँ ।
सवाल इस बात का भी है की क्या यूटरस निकालने के बाद धात की समश्या रहती है ये तो डॉक्टर ही बतला पाएंगे , पर कुछ जानकारों का कहना है की बच्चेदानी निकालने के बाद महिलाओं को धात की समश्या नही होती है , अब वो महिला अमृता हॉस्पिटल जाती है तो बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है ,इसलिए ये महिला जिला अस्पताल में भर्ती है तो क्या केवल मोटी रकम वसूलने के लिए अमृता हॉस्पिटल बनी है , रकम वसूलने के बाद मरीज ठीक हुआ या नही , उक्त हॉस्पिटल के डॉक्टरों की कोई जिम्मेदारी नही बनती है , मानवता कहाँ मर जाती है डॉक्टरों की , बड़ी बिडम्बना है , क्या स्थानीय प्रशासन इस गंभीर मामले को अपनी संज्ञान में लेगा या नही , ये तो देखने वाली बात है ,बहरहाल महिला यूरिन से लिपटी जिला अस्पताल में भर्ती है।। इनका कहना है:-
पहले तो ये प्रमाणित हो कि महिला का ऑपरेशन मेरे हॉस्पिटल में हुई है , यदि उसके पास डिस्चार्ज समरी है मेरे हॉस्पिटल का तो मैं सहयोग करूँगा , डॉक्टर विनम्र जैन , अमृता हॉस्पिटल ,शहडोल
मेरे पास अमृता हॉस्पिटल के इलाज से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध है ,
पीड़िता , शांती यादव

Subscribe to my channel
Comments are closed.