भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल पुलिस खबर लगातार :-चुनाव मॆं बाधा पहुॅचाने वाले आरोपियों के विरूद्व थाना सीधी में प्रकरण दर्ज

275
Above News

शहडोल (अमित साहू की रिपोर्ट )दिनांक 02.07.2022 को फरियादी कृष्ण कुमार राव पिता ललन राव उम्र 49 वर्ष द्वारा थाना सीधी में एक लिखित
आवेदन पत्र दिये कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण में मतदान हेतु जनपद पंचायत जयसिंहनगर के
मतदान केन्द्र क्रमांक 239 महुआ टोला के लिये मुझे पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था चुनाव प्रक्रिया के दौरान
आरोपीगणा ें द्वारा मतपत्र लूटने एवं गाली गलौंज, मारपीट आदि कृत्य किये जाने पर से थाना सीधी में सभी आरोपियों के विरूद्व
विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

धनपुरी पुलिस ने लूट के आरोपी को 12 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत दिनांक 30.06.22 को एक महिला थाना धनपुरी आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि शाम करीब 7ः30
बजे जब मैं अपने घर बैगान टोला धनपुरी से मायके कच्छी मोहल्ला धनपुरी जा रही थी तभी एक लडका जिसका नाम छोटू रजक
निवासी धनपुरी का है। आया और मेरा पर्श जिसमें 1500 रूपये नगदी एवं कुछ कागजात थे लेकर भाग गया कि रिपोर्ट पर थाना
धनपुरी में लूट का अपराध पंजीबद्व किया गया था आरोपी उसी समय से फरार था जिसे धनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर
गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया, आरोपी आदतन अपराधी हैं जिसके विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत करीब एक दर्जन
अपराध पंजीबद्व है। उक्त कार्यवाही में उनि0 विनोद तिवारी आर0 अजय वाथम एवं शिवराखन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सोहागपुर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

दिनांक 30.06.2022 को फरियादिया सूरज रजक की पत्नी निवासी अंसारी कालोनी थाना सोहागपुर की थाना उपस्थित
आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि फरियादिया अपने सास ससुर व चाचा ससुर पूरे परिवार के साथ एक ही घर में रहती है। रवि
रजक चाचा ससुर का लड़का है जिसकी पत्नि सात माह की गर्भ वती है। दिनांक 30.06.2022 को रात करीब 08.30 बज े अरा ेपी
रवि रजक घर आया और अपनी पत्नि से खाना खाने की बात को लेकर गुस्से में आकर धक्का मुक्की करने लगा जो धक्का
मुक्की होते देख कमलेश रजक की पत्नि बोली की तुम्हरी पत्नी गर्भ वती है उससे मारपीट मत करो, तब आरोपी रवि रजक अपनी
भाभी से गाली गलौंच करते हुए बोला कि हम पति-पत्नि के बीच में तू क्यों बोलती है, आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा और
वहीं पास रखे चाकू को जान से मारने की नियत से अपनी भाभी के गले मे मार दिया जो गले से खून बहने लगा और वहीं पर
गिर गयी। उसको लहू लूहान देख फरियादिया व अन्य लोग पहुंच गए, जो सभी परिवार वालो को आता देख आरोपी रवि रजक
चाकू लिए वहां से भाग गया, फिर सभी परिवार वाले घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल शहडोल ले गए,
कि रिपोर्ट पर धारा 307, 294, 323, 506 भादवि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी रवि
रजक पिता स्व.अनिल रजक उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 अंसारी मा ेहल्ला थाना सोहागपुर को दिनांक 01.07.2022 को
गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा जिला जेल शहडोल में निरुद्ध किया गया है। उक्त कार्य वाही में थाना सोहागपुर के उनि.
आनंद झारिया, सउनि. रामनारायम पाण्डेय, प्रआर. रामप्रकाश सिंह, आर. विष्णु बागरी की सराहनीय भूमिका रही ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper