शहडोल पुलिस खबर लगातार:- चाकू से डराने वाले को किया पुलिस ने गिरफ्तार
शहडोल :-(अमित साहू की खबर)शहडोल पुलिस ने की आम्र्स एक्ट के तहत की 03 कार्यवाहीे
थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत दिनांक 01.07.22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत दो स्थानों पर 01.
कोतमा रोड बुढार में एक व्यक्ति चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा है एवं 02. हाथी डोल तिराहा पर एक व्यक्ति चाकू
दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा है। जिस पर बुढार पुलिस द्वारा उक्त दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर कोतमा रोड से आरोपी
निखिल वर्मा पिता रमाकांत वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी धनपुरी एवं हाथीडोल से आरोपी अभिषेक वर्मा पिता रामविशाल वर्मा उम्र
21 वर्ष निवासी धनपुरी के कब्जे से एक-एक अद्द लोहे के धारदार चाकू बरामद किये गये। पुलिस द्वारा हथियार रखने संबंधी
वैध अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपियों ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किये। जिस पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत
कार्य वाही की गई। उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 धर्मेन्द्र सिंह एवं म0प्र0आर0 सरिता राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत दिनांक 30.06.22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेल्बे काॅलोनी में एक व्यक्ति चाकू
दिखाकर आमजन कोडरा धमका रहा है। जिस पर अमलाई पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी बसीम खान पिता
नजीर खान उम्र 42 वर्ष निवासी धनपुरी के कब्जे से एक अद्द लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा हथियार
रखने संबंधी वैध अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपी ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत
कार्य वाही की गई। उक्त कार्यवाही में उनि0 उपेन्द्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शहडोल पुलिस ने 03 स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब की जप्त
थाना देवलोंद क्षेत्रांतर्गत दिनांक 30.06.22 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर पुलिस ने गोटियांन टोला
वुढवा में दबिश देकर आरोपी मनोज यादव एवं रामलखन वहेलिया दोनों निवासी वुढवा के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब
कीमत 2850 रूपये एवं 01 बिना नम्बरी बोलेरो वाहन कीमती करीब 2,00,000 रूपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्य वाही की गई है। उक्त कार्य वाही में थाना प्रभारी देवलोंद निरी0 कलीराम परते
एवं पेट्रोलिंग पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 30.06.22 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर पुलिस ने झिरिया
टोला में दबिश देकर आरोपी हरीश लोहार पिता कमलेश लोहार निवासी झिरिया टोला के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब
कीमत 750 रूपये एवं आरोपी बिहारी लाल पिता श्याम लाल कुशवाहा निवासी झिरिया टोला के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ
शराब कीमत 750 रूपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई
है। उक्त कार्यवाही में सउनि0 रामेश्वर पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Subscribe to my channel
Comments are closed.