सेक्टर अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कराएं मतदान- कलेक्टर मतदान से जुड़े अधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी करें निर्वहन- अपर कलेक्टर
जनपद गोहपारू एवं बुढार के मतदान हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न शहडोल 6 जुलाई 2022- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जनपद पंचायत बुढ़ार एवं गोहपारू हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेक्टर अधिकारी संवेदनशीलता के साथ मतदान कार्य कराएं। सभी सेक्टर अधिकारी संवेदनशील मतदान केंद्रों का बार-बार भ्रमण कर निरीक्षण करें तथा मतदान कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही ना बरतें। मतदान संबंधित सभी व्यवस्था चाक-चौबंद हो तथा किसी भी पीठासीन अधिकारी को कोई भी असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए मतदान केंद्रों में आज ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें ताकि मतदान केंद्रों में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में तृतीय चरण मतदान हेतु नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारियों का आपसी समन्वय बेहतर होना चाहिए। सभी मतदान केंद्रों की खिड़कियों तथा दरवाजों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया जाए तथा पुलिस सुरक्षा बल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे जिससे शांतिपूर्ण मतदान कराया जा सके तथा पीठासीन अधिकारी को कोई भी समस्या या असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान से जुड़े अधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें तथा मतदान के पश्चात काउंटिंग की व्यवस्था जल्द से जल्द कराया जाए तथा मतदान केंद्र में मतदान संबंधी अधिकारी एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को मतदान केंद्र में परिचय पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जाए ताकि मतदान में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। बैठक में डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, नोडल अधिकारी निर्वाचन प्रशिक्षक श्री प्रमोद पांडेय, सेक्टर अधिकारी श्री आर.पी. झारिया, श्री मदन सिंह परस्ते, श्री वेदमणि मिश्रा, श्रीमती शिवांगी सिंह सहित अन्य सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।





Subscribe to my channel
Comments are closed.