भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अमरकंटक नगरीय निकाय में मतदान निर्विघ्न व शांतिपूर्ण सम्पन्न

230
Above News

नगर सरकार चुनने अमरकंटक के मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

15 पार्षद पद के विरुद्ध 44 अभ्यर्थियों को मिले मत ईव्हीएम में हुए कैद

65.14 प्रतिशत हुआ मतदान

अनूपपुर 06 जुलाई 2022 – नगरीय निकाय आम निर्वाचन के प्रथम चरण के तहत 6 जुलाई को जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद के 15 पार्षद पद के लिए ईव्हीएम से मतदान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के कुशल मार्गदर्शन में निर्विघ्न व शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। समाचार लिखे जाने तक सायं 5 बजे तक 65.14 प्रतिशत मतदान की सूचना प्राप्त हुई है। 15 वार्डों के लिए 16 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान मॉकपोल के पश्‍चात् प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ हुआ। मौसम शुष्क होने से मतदान करने मतदाता धीरे-धीरे अपने घरों से निकले। मतदान का क्रम सामान्य गति से चला। प्रातः 9 बजे तक 11.7 प्रतिशत, प्रातः 11 बजे तक 29.38 प्रतिशत, अपरान्ह 1 बजे तक 46.56 प्रतिशत, अपरान्ह 3 बजे तक 57.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 15 पार्षद पद के विरुद्ध 44 अभ्यर्थियों को मिले मत ईव्हीएम में कैद हो गए। मतदान करने युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों, साधु-संतों में खासा उत्साह नजर आया। मतदाताओं ने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मिले मतदान के अमूल्य अधिकार का जिम्मेदारी से निर्वहन किया।

सीमावर्ती नगरीय निकाय होने से सख्त रही कानून व्यवस्था

जिले के अंतिम छोर तथा छत्तीसगढ़ राज्य से लगी नगरीय निकाय अमरकंटक की सीमा व चुनाव को दृष्टिगत रख सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को चौकस रखा गया था। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री विनोद चतुर्वेदी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल, रिटर्निंग ऑफीसर एवं एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री अभिषेक चौधरी, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नायब तहसीलदार श्री नीलेश धुर्वे, एसडीओपी सुश्री सोनाली गुप्ता ने मतदान के दौरान सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र के साथ ही मतदान केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मतदान केन्द्रों में तैनात पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए सुव्यवस्थित निर्वाचन सम्पन्न कराने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

मतदान केन्द्रों में उपलब्ध रही मूलभूत सुविधाएं

मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्‍यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रही व्हील चेयर के माध्यम से निःशक्‍त और बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से किया।

17 जुलाई को होगी मतगणना

प्रथम चरण में सम्पन्न नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के मतों की गणना रविवार 17 जुलाई 2022 को प्रातः 9 बजे से की जाएगी। तत्पश्‍चात् निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।अमरकंटक नगरीय निकाय में मतदान निर्विघ्न व शांतिपूर्ण सम्पन्न

नगर सरकार चुनने अमरकंटक के मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

15 पार्षद पद के विरुद्ध 44 अभ्यर्थियों को मिले मत ईव्हीएम में हुए कैद

65.14 प्रतिशत हुआ मतदान

अनूपपुर 06 जुलाई 2022 – नगरीय निकाय आम निर्वाचन के प्रथम चरण के तहत 6 जुलाई को जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद के 15 पार्षद पद के लिए ईव्हीएम से मतदान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के कुशल मार्गदर्शन में निर्विघ्न व शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। समाचार लिखे जाने तक सायं 5 बजे तक 65.14 प्रतिशत मतदान की सूचना प्राप्त हुई है। 15 वार्डों के लिए 16 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान मॉकपोल के पश्‍चात् प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ हुआ। मौसम शुष्क होने से मतदान करने मतदाता धीरे-धीरे अपने घरों से निकले। मतदान का क्रम सामान्य गति से चला। प्रातः 9 बजे तक 11.7 प्रतिशत, प्रातः 11 बजे तक 29.38 प्रतिशत, अपरान्ह 1 बजे तक 46.56 प्रतिशत, अपरान्ह 3 बजे तक 57.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 15 पार्षद पद के विरुद्ध 44 अभ्यर्थियों को मिले मत ईव्हीएम में कैद हो गए। मतदान करने युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों, साधु-संतों में खासा उत्साह नजर आया। मतदाताओं ने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मिले मतदान के अमूल्य अधिकार का जिम्मेदारी से निर्वहन किया।

सीमावर्ती नगरीय निकाय होने से सख्त रही कानून व्यवस्था

जिले के अंतिम छोर तथा छत्तीसगढ़ राज्य से लगी नगरीय निकाय अमरकंटक की सीमा व चुनाव को दृष्टिगत रख सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को चौकस रखा गया था। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री विनोद चतुर्वेदी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल, रिटर्निंग ऑफीसर एवं एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री अभिषेक चौधरी, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नायब तहसीलदार श्री नीलेश धुर्वे, एसडीओपी सुश्री सोनाली गुप्ता ने मतदान के दौरान सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र के साथ ही मतदान केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मतदान केन्द्रों में तैनात पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए सुव्यवस्थित निर्वाचन सम्पन्न कराने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

मतदान केन्द्रों में उपलब्ध रही मूलभूत सुविधाएं

मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्‍यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रही व्हील चेयर के माध्यम से निःशक्‍त और बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से किया।

17 जुलाई को होगी मतगणना

प्रथम चरण में सम्पन्न नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के मतों की गणना रविवार 17 जुलाई 2022 को प्रातः 9 बजे से की जाएगी। तत्पश्‍चात् निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper