भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर एक वाहन दो…..?

274
Above News

बीआरसी समन्वयक के काली करतूतों की खुली पोल

जमुना मिश्रा……..

शहडोल।यूं तो अपने नाम से मशहूर बीआरसी समन्वयक,विजय प्रताप सिंह जो हमेशा से अखबारों की सुर्खियों में बने रहते हैं और उनके फर्जीवाड़ा की चर्चाएं भी काफी मशहूर है लेकिन हद तो तब हो गई जब इन्होंने अपने स्वयं के,उपयोग का वाहन पर फर्जी नंबर चस्पा करा कर सब को गुमराह करने का प्रयास कर उपयोग कर रहे हैं

कुछ इस प्रकार का है मामला

ग्राम शिदूरी निवासी देवलाल चौधरी ने थाना कोतवाली शहडोल मे अपने लिखित शिकायत पत्र में थाना प्रभारी को आवेदन देकर अवगत कराया है कि उसके स्वयं के नाम से पंजीबद्ध वाहन क्रमांक एमपी 18 c1650 पंजीबद्ध है लेकिन उसी नंबर का दूसरा वाहन बी,आर,सी ,समन्वयक गोहपारू,विजय प्रताप सिंह एमपी 18c1650 उपयोग कर रहे हैं अपने शिकायती पत्र में आवेदक ने उक्त वाहन के फोटो एवं अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर थाना प्रभारी,कोतवाली शहडोल को प्रेषित कर अवगत कराया है की उक्त व्यक्ति,किसी भी घटना को उसके बाहन का नंबर उपयोग करने वाला अंजाम दे सकता है बीआरसी समन्वयक विजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम सेमरा द्वारा यह कृत किया गया क्योंकि अपने ओ आदत से मजबूर हैं अपराध करना इनकी आदत में शुमार है शासकीय सेवक होते हुए भी राजनीति में अपनी सहभागिता निभाते चले आ रहे है अब देखने वाली बात यह होगी पुलिस प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है शेष अगले अंक में

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper