अफरोज के चाकू से पूर्व प्रेमिका ने की पूर्व प्रेमी की हत्या घटना गोहपारू वाली

- 48 घंटेे के अंदर पुलिस ने किया पर्दाफाश पूर्व प्रेमिका ही निकली कातिल अपने प्रेमी अफरोज के साथ मिलकर घटना का रचा था षड़यंत्र
दिनांक 29.07.2022 को थाना गोहपारू में सूचना प्राप्त हुई कि मृतक संदीप उर्फ गोलू गुप्ता पिता लल्लू गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं. 5 गोहपारू का शव संदिग्ध हालत में सोनटोला जंगल में पड़ा हुआ है। मृतक के हाथ सरई के पेड़ में पीछे तरफ गमछे से बंधे हुए थे तथा उसकी गर्दन में गंभीर चोट के निशान थे एवं शरीर से काफी मात्रा में खून निकला हुआ था। गोहपारू पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी0 सी0 सागर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। सायबर सेल, शहडोल एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गए।
क्रूरतापूर्वक की गई इस हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एस.आई.टी. टीम का गठन किया गया एवं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 10,000 रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई इसी तारतम्य में अति. पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन द्वारा प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 30,000 रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक संदीप गुप्ता निवासी गोहपारू काजल सोनी नाम की लड़की से बात किया करता था। संदीप का विवाह हो जाने पर काजल सोनी ने संदीप को बात करने से मना किया किन्तु संदीप गुप्ता द्वारा काजल का लगातार एक साल से शहडोल आते-जाते पीछा किया जाता था एवं दूरबीन के जरिये काजल के घर में एवं बाथरुम आते-जाते नजर रखता था। इस बीच काजल सोनी की दोस्ती कोतमा निवासी अफरोज अंसारी से हो गई थी जिसे उसने संदीप गुप्ता के द्वारा पीछा करने व उससे मानसिक रुप से प्रताडित होना बताया। संदीप गुप्ता के मोबाईल से आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियेा प्राप्त करने के लिए दोनों ने मिलकर संदीप गुप्ता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
दिनांक 28.07.2022 को जब काजल सोनी अपने घर गोहपारू से शहडोल के लिए निकल रही थी तब उसने अपने पर्स में चाकू यह सोच कर रखा कि अगर आज संदीप पीछा किया तो मार डांलूगी। हमेशा की तरह संदीप ने अपनी मोटर सायकिल से बस का पीछा किया। यह देखकर काजल सोनी सोन नदी के पास बस को रूकवाकर उतर गई और संदीप गुप्ता के साथ मोटर सायकिल में बैठकर दोनों सोन टोला जंगल की ओर गए। संदीप गुप्ता एवं काजल सोनी मोटर सायकिल को जंगल में खड़ी कर एक सरई के पेड़ के पास बैठकर बातें करने लगे। इसी दौरान काजल सोनी के द्वारा भावनाओ में बहाकर संदीप गुप्ता को पेड़ में गमछे से बांध दिया। अफरोज अंसारी द्वारा दिये गए चाकू से गुस्से में क्रूरतापूर्वक कई वार किये जिससे संदीप गुप्ता की मृत्यु हो गई।घटना कारित करने के उपरांत काजल सोनी ने अपनी सामान्य दिनचर्या के अनुसार शहडोल आकर क्लास अटेंड की एवं हत्या की जानकारी अपने प्रेमी अफरोज अंसारी को बताई थी। विवेचना में आलाजरब चाकू, मृतक के कपड़े, खून आलूदा आरोपिया के कपडे, मोबाईल फोन, मृतक का दूरबीन एवं मोटर सायकिल को जप्त किया गया है। आरोपिया काजल सोनी पिता द्वारका प्रसाद सोनी उम्र 22 साल निवासी गोहपारू थाना गोहपारू एवं आरोपी अफरोज पिता जहीरूद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी लहसुई कैम्प वार्ड नं. 13 कोतमा थाना कोतमा जिला अनूपपुर को दिनांक 01.08.2022 को गिरफ्तार कर शहडोल न्यायालय पेश किया जा रहा है।
क्रूरतापूर्वक की गई इस अंधी हत्या का खुलासा करने में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा गठित की गई एसआईटी टीम निरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार, निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, निरीक्षक सुदीप सोनी, उनि किरण वरकड़े, उनि अर्चना धुर्वे, उनि विजेन्द्र मार्को, सउनि भागचन्द, सउनि रजनीश तिवारी, प्र.आर. अमृतलाल, आर. सतीश सिंह, एवं सतीश मिश्रा एवं सायबर सेल से आरक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा एवं प्रकाश द्विवेदी का योगदान सराहनीय रहा।
Subscribe to my channel
Comments are closed.