भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मानसून की फुहारों ने किया तिरंगायात्रा का अभिषेक

254
Above News

उत्साहित लोगों ने भीगते बारिश निकाली भव्य यात्रा

तिरंगा रथ यात्रा का अनूपपुर में जगह-जगह हुआ भावपूर्ण स्वागत

अनूपपुर । जिले में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रथ यात्रा का अनूपपुर जिला मुख्यालय में मानसून की फुहारों ने मानों अभिषेक सा कर दिया हो। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे इंदिरा चौक से जैसे ही यात्रा का शुभारंभ हुआ , कुछ ही देर में बारिश की बूंदों ने तिरंगा यात्रा को सराबोर कर दिया। भारी बारिश होने के बावजूद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। तिरंगा हाथों में थामे , वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते लोगों ने तिरंगा रथ यात्रा में शामिल हो कर माहौल को देश भक्ति पूर्ण कर दिया। यात्रा जिला मुख्यालय अनूपपुर के इन्दिरा तिराहा, अमरकंटक तिराहा, सामतपुर तालाब, बस स्टैण्ड, कोतवाली चौक आदि क्षेत्रों में तथा शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. परिसर, शा. कन्या उ.मा.वि. परिसर में भावपूर्ण स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं, स्कूली शिक्षकों, शासकीय सेवकों के द्वारा किया गया। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में जिलेभर में हर घर तिरंगा जागरूकता के व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


👉 तिरंगा रथ यात्रा के भ्रमण के दौरान हाथों में तिरंगा ध्वज लिए तथा फूल मालाओं से रथ में विराजमान भारत माता के तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पण कर लोग देशभक्ति से लबरेज नजर आए। तिरंगा हमारी शान है, भारत का अभिमान है। तिरंगा का मान, भारत का सम्मान। भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए गए। यात्रा के दौरान सभी धर्मों के लोगों ने सहभागिता निभाई। एसडीएम कमलेश पुरी , वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज द्विवेदी, विवेक बियाणी, पार्षद प्रवीण सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय के साथ बहुत से समाज सेवी संगठनों ने रथ यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा के दौरान अपील की गई कि सभी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाएं।

👉 पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में प्रवेश होने पर तिरंगा रथ यात्रा का हुआ जोरदार अभिनंदन

तिरंगा रथ यात्रा का पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में प्रवेष होने पर जोर अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाते हुए तिरंगा रथ यात्रा का स्वागत करते हुए सामूहिक सहभागिता की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper