जबलपुर न्यूज:कलेक्टर की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न !

कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी.की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन व लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा कर कहा कि एक-एक प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करें। कोई भी प्रकरण बिना अटेंड किये व निराकरण निम्न गुणवत्ता का न हो। साथ कहा कि प्रकरणों को गंभीरता से समझें और संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। कलेक्टर ने विशेष रूप से कहा कि नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को देखें व निराकरण करें।
उन्होंने कहा कि समाधान ऑनलाइन व सीएम मॉनिट के निराकरण भी प्राथमिकता से करें। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण डीपीसी व जिला शिक्षा अधिकारी के अच्छा प्रदर्शन पर उनके सराहना की गई तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो से कहा कि जननी सुरक्षा योजना व प्रसव सुरक्षा योजना में विशेष ध्यान दें। पीडब्ल्यूडी व आरटीओ भी अपने विभागीय कार्यों पर ध्यान दें और समस्याओं का निराकरण करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड जारी हो जायें। राशन कार्ड, संबंल योजना का लाभ और आयुष्मान कार्ड पात्र व्यक्ति को मिलना सुनिश्चित हो जाये, इस दिशा में विशेष प्रयास करने की आवश्यकता पर जो दिया गया। अंतर्विभागीय विषयों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि उमरिया, डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत, बस सेवा व फायर ब्रिगेड सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही हो जाये वहीं किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा विगत दिनों किसान प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान करें। कलेक्टर ने एनवीडीए व डब्ल्यूआरडी के अधिकारियों से कहा कि उनकी अधिनस्थ जितने भी बांध व जल संरचनाएं हैं उनकी सुरक्षा के संबंध में समय-समय पर आवश्यक रिपोर्ट देते रहें। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर श्री शेर सिंह मीणा, सुश्री विमलेश सिंह, नम: शिवाय अरजरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.