जबलपुर न्यूज:जेडकलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा.
निर्माणाधीन कार्यों को 30 दिसंबर तक पूरा करने के दिये निर्देश !

सुहागी-अधारताल मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण.
गोलबाजार में स्मार्ट सड़क के किनारे खाली जगह को ग्रीन ज़ोन के रूप में विकसित किया जायेगा.
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में स्मार्ट सिटी की सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा इन्हें 30 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये हैं ।
कलेक्टर ने बैठक में शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में से एक सुहागी-अधारताल मार्ग के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया तथा अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया। उन्होंने गोलबाजार में बनाई जा रही स्मार्ट सड़क के किनारे की खाली जगह को ग्रीन जोन के रूप में विकसित करने के लिये भी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं ।
बैठक में आईटी पार्क रोड, महाराजपुर सड़क एवं अंधमूक विद्यालय से एलआईसी तक की सड़क का निर्माण समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये गये । राइट टाउन एवं नेपियर टाउन में चौबीस घण्टे जलापूर्ति के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी बैठक में की गई तथा इन कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये ।
बैठक में नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.