मामला जैतपुर स्वास्थ्य केंद्र का भड़के ईई पहूंची कलेक्टर सांसद का नाम नदारद
खबर का असर
शिकायत के बाद पहुंचे कलेक्टर, विधायक, वा जिला अध्यक्ष

शहडोल से जमुना मिश्रा की रिपोर्ट….. जैतपुर – जैतपुर में नव निर्माणधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था जिसकी लगातार शिकायत युवा मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाण्डेय वा उनके टीम के द्वारा किया जा रहा था जिसके बाद 29 अगस्त को पी0आई0यू विभाग द्वारा भूमि पूजन रखा गया था जिसमे क्षेत्रीय विधायक, जिला अध्यक्ष, कलेक्टर मैडम, पी0आई0 यू विभाग के एसडीओ एवं ईई मौजूद रहे साथ ही जब सूर्य प्रकाश के द्वारा इसकी पूरी जानकारी जब कलेक्टर शहडोल को दी गई तो मैडम द्वारा ईई को बुला कर समस्या सुनने को कहा गया जब पी0आई0यू विभाग के ईई रामाकांत पाण्डेय जी से सवाल किए गए की रेत की सुलभता होने पर आप के द्वारा छाई युक्त राखड़ से पेलंथ काम पूरा किया गया साथ ही उनसे जब ये सवाल किया गया की क्षण व सीमेंट आईएसाईएस मार्क के अच्छे सामग्री उपयोग करना है वो आप क्यू नही कर रहे तब ऐसा सुन पी0आई0यू विभाग के ईई भड़क गए ओर छल्लाते हुऐ बोले की बिल्डिंग अगर गिरती हैं तो पूरी जिम्मेदारी हमारी है।
मजेदार बात तो ये है की ईई के भड़कते ही कलेक्टर मैडम सिकयात करता से पूछने में जरा समय नहीं लिया की इस सीमेंट में कहा लिखा है खराब है जब की ये बात सबको पता है कि ग्रेड के अनुरुप ही सामग्री का उपयोग किया जाना है,
पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने लिखे पत्र :-
जैतपुर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने सासंद को लिखे पत्र में खुल कर विभाग के एसडीओ व ईई की सिकयात की है साथ ही एक जांच टीम गठित करने का भी निवेदन किया गया है,
कार्यवाही न होने से नाराज :-
मौके पर जांच में पहुंचे कलेक्टर द्वारा न कोई कार्यवाही की गई जिससे नाराज पूर्व मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश व उनके टीम ने सोसल मिडिया में जिला प्रशासन का जम कर विरोध किया है। शिलान्यास से सांसद का नाम गायब न ही दिया आमंत्रण:-
विशेष बात तो यह भी है की स्थानीय सांसद को न तो आमंत्रित किया गया और न शिलान्यास में उनका कही नाम ही लिखा गया है
हद तो तब हो गई जब पी0आई0यू विभाग को तो छोड़ो स्वयं शहडोल कलेक्टर मैडम को ये याद नही रहा की यह सासंद के क्षेत्र में भूमि पूजन का कार्यक्रम हो रहा न उन्हे आमंत्रित किया गया और न शिलान्यास में नाम अंकित किया गया क्या ये जनप्रतिनिधी व जनता का अपमान नहीं..?
Subscribe to my channel
Comments are closed.