भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गुड जॉब सर महीनों का काम एक दिन में कर दिखाया..

307
Above News

थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह का कहर बरसा अपराधियों चोरों और वारंटीओं पर

अनिकेत बैरागी की ब्यूरो रिपोर्ट

शहडोल।। हमेशा से अपने कार्य के प्रति सक्रिय रहने वाले ऐसाई दिलीप सिंह अपने कार्यकुशलता के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं फिर चाहे कोतवाली थाना हो सोहागपुर थाना हो बुढार थाना हो वहीं इन दिनों एसआई दिलीप सिंह थाना प्रभारी खैरहा के पद पर रहते हुए एक बार फिर अपने कार्य के प्रति सक्रियता दिखाते हुए महीनों का काम एक दिन में कर दिखाया जोकि काबिले तारीफ है यह हम नहीं बल्कि साहब के द्वारा किए गए कार्य बोलते हैं पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में अपने थाने के स्टाफ में ही एक टीम गठित कर इस बड़ी कार्यवाही को कर दिखाया।

सात वारंटी गिरफ्तार
 पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये गये अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी धनपुरी के मार्ग दर्शन में दिनांक 13.09.22 को थाना खैरहा में गिरफ्तारी वारंटी (1) प्र.क्र. 456/19 धारा 457,380 ताहि. आरोपी ननभइया पिता धर्मनारायणमिश्रा उम्र 37 साल निवासी ग्राम छिरहटी थाना खैरहा, (2) प्र.क. 456/19 धारा 457,380 ताहि. आरोपी राज कुमार पिता रामनिवास बर्मन उम्र 23 साल निवासी ग्राम छिरहटी थाना खैरहा (3) प्र.क्र. 456/19 धारा 457,380 ताहि. आरोपी शिवकुमार पिता रामनिवास बर्मन उम्र 24 साल निवासी ग्राम हिरहटी थाना खैरहा. (4) प्र.क्र. 53/18धारा 363,366 ताहि योगेश पिता कृष्णा भरद्धवाज उम्र 23 साल निवासी ग्राम अर्चुला धाना खैरहा, (5) प्र.क्र. 53/18 धारा 363,366 ताहि. आरोपी राजेन्द्र पिता कृष्णा भरद्धवाज उम्र 24 साल निवासी ग्राम अर्जुला थाना खैरहा, (6) प्र.क्र.311/18 धारा 294,323,506 ताहि. आरोपी जीवनलाल पिता रामदास चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम बरतरा थाना खैरहा, (7) प्र.क्र. 803/20 धारा 25बी आर्म्स एक्ट आरोपी रघुनन्दन साहू पिता कतहुरा साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम खैरहा को दिनांक 13.09.22 को गिरफ्तार किया गया।

बेटरी चोर गिरफ्तार
थाना खैरहा के अपराध क्र. 150/22 धारा 457,380 ताहि. फरियादी चंद्रिका प्रसाद कचेर पिताहीरालाल कचेर उम्र 54 वर्ष निवासी धनपुरी वरिष्ट तकनीकी निरीक्षक दामनी माईस के द्धारा थाना में दिनांक 30.06.22 को सूचना दिया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा कालरी खदान से 07 नग बैटरी मैरोन कम्पनी एवं एक्साईज कम्पनी चोरी कर ले गये है सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 150/22 धारा 457,380 ताहि. दिनांक30.06.22 को पंजीबद्ध किया गया है मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी याशीन उर्फ आरडी खान पिता समुउल्ला खान उम्र 23 साल निवासी ग्राम खैरहा, (2) आरोपी मोह. तरवेज पिता मोह. सुभानी उम्र 23 साल निवासी खैरहा,(3) सोमप्रकाश पिता सुरेश बर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम छिरहटी थाना खैरहा के कब्जे से दो नग एक्साईज कम्पनी की बैटरी एवं दो नग मैरोन कम्पनी की बैटरी की बरामदगी कुल कीमती 30,000 रूपये एवं आरोपी को गिरफ्तार की गई है मामले के अन्य आरोपियों की तलास जारी है।


मोटर सायकल अज्ञात चोर पर कार्यवाही

फरियादी संतोष पनिका पिता स्व.रामदास पनिका उम्र 42 साल निवासी ग्राम अर्झुला थाना मेंसूचना दिया कि इसकी मोटर सायकल अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 05.07.22 को चोरी कर ले गया है सूचना की मुखबिर पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 158/22 धारा 379 ताहि, पंजीबद्ध कर मुखबिर सूचना के आधारपर आरोपी मथुरा साहू पिता नत्थू लाल साहू निवासी ग्राम बलबहरा चौकी केशवाही थाना बुढार के कब्जे से चोरीगई मोटर सायकल एमपी. 18एमएच.-9630 अपाचे कीमती 35,000 रूपये की जब्ती की जाकर आरोपी कीगिरफ्तारी की गई है मामले का एक अन्य आरोपी अनिल उर्फ बंटी ढीमर निवासी ग्राम बरतरा थाना खैरहा की तलाश जारी है।

आर्म्स एक्ट की कार्यवाही

मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी सफदर खान पिता नजीर उम्र 38 साल निवासी करकटी केकब्जे से अवैध धारदार बका की जप्ती की गई है आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना खैरहा में अप.क्र. 223/22 धारा 25 आर्म्स एक्ट में कायम कर गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त गिरफ्तारी वारंटी एवं आरोपियो को न्यायालय पेश किया जावेगा।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
उपरोक्त आरोपियो के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरी. दिलीप सिंह, उनि. रामसिंह कोर्चाम,सउनि. अजय कुमार, सउनि.ज्ञानेन्द्र सिंह, प्र. आर. 369 पवन शुक्ला, प्र. आर. 508 नारेन्द्र सिंह, प्र. आर. 485 आभाष कुमार, प्र.आर.374 रामनाथ बांधव, आर. 702 सतीश चौरसिया, आर.620 दलवीर सिंह, आर. 137 साउल मोरिसकी सराहनीय भूमिका का रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper