राष्ट्रीय बजरंग दल शहडोल संभाग बैठक संपन्न, हुई घोषणा राहुल सिंह जिला अध्यक्ष अनिकेत बैरागी बने महामंत्री !

शहडोल:- शहडोल नगर में स्थानीय सिटी स्टार होटल में एएचपी व राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्य विस्तार योजना की शहडोल संभाग बैठक संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल की आगामी योजनाओं में नवरात्र कन्या पूजन शस्त्र पूजन चंडी पाठ सहित संगठन के विस्तार हेतु चर्चा की गई संभाग की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु ब्लॉको ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जोड़ने हेतु योजना बनी इसी योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बजरंग दल जिला शहडोल के जिला अध्यक्ष पद हेतू राहुल सिंह परिहार एवं जिला महामंत्री पद हेतु अनिकेत बैरागी को बनाने की घोषणा की गई उक्त घोषणा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महाकौशल प्रांत मंत्री एडवोकेट रमेश त्रिपाठी जी द्वारा की गई संगठन की बैठक में एएचपी के महामंत्री एडवोकेट रमेश जी त्रिपाठी, महाकौशल प्रांत मंत्री शक्ति सिंह चंदेल,शहडोल संभाग के अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह,राज सिंह जी बघेल, राष्ट्रीय महिला परिषद जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, महिला परिषद की रंजना सिंह, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र अनुरागी, जिला मंत्री रोहित पांडेय, संभाग से अनिरुद्ध सिंह गहरवार, सुबोध कांत द्विवेदी ,राकेश तिवारी ,उदय कांत पटेल, राजेंद्र गौतम, पिंकू सिंह, पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.