भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रक्तदान से मिलती है आत्मिक संतुष्टि- विधायक जैतपुर,विधायक जैतपुर ने किया रक्तदान

260
Above News

शहडोल 17 सितंबर 2022- विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि रक्तदान से मनुष्य को आत्मिक संतुष्टि मिलती है। रक्तदान महादान है, सभी को रक्तदान हेतु आगे आना चाहिए तथा रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान से कितने व्यक्तियों को एक नयी जीवन मिलता है। किसी के रक्तदान करने से किसी और घर में खुशी की सौगात आती है, जब आपका रक्त किसी व्यक्ति की जीवन को बचाता है तो उसके व उसके परिवार की दुआ लगती है तथा वही दुआएं आपकी जीवन में तरक्की व खुशियों का मार्ग खोल देती है। उक्त उद्बोधन आज विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में आयोजित रक्तदान शिविर में व्यक्त किए। शिविर में विधायक जैतपुर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि रक्त दान करके आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगा अर्थात आपको अंदर-ही-अंदर अच्छा महसूस होगा। आपको खुद पर गर्व होगा क्योंकि आप किसी के जीवन को बचाने में अपना अहम सहयोग दे रहे हैं। रक्तदान का उद्देश्य हर जरुरतमंदो को रक्त सही समय पर पहुँचाना और उनकी जान बचाना है। रक्तदान के माध्यम से लोग नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना और जो व्यक्ति किसी ओर व्यक्ति की सहायता करने के लिए या फिर किसी जरूरतमंद के लिए अथवा स्वंय कर्म के लिए अपना रक्त दान करते है उन्हें प्रोत्साहित करना रक्तदान का उद्देश्य है। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० रामस्नेही पांडेय ने कहा कि रक्तदान महादान होता है रक्तदान करने से कोई भी परेशानी इंसान को नहीं होती है, बल्कि मन में संतुष्टि का भाव होता है कि हमारे रक्त के प्रयोग से किसी की जान बचाई जा सकेगी। रक्तदान करने का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह होता है कि आप ऐसे व्यक्ति के आशीर्वाद को प्राप्त करते हैं, जिसके लिए आपका खून किसी न किसी प्रकार से उपयोगी साबित हुआ है और उसे एक नई जिंदगी प्राप्त हुई है। इसके अलावा दूसरी बात यह है कि आपके रक्त दान करने से सिर्फ एक ही नहीं बल्कि तीन से चार व्यक्तियों को जीवनदान मिलता है क्योंकि खून को अलग-अलग उपयोगी घटकों में डिवाइड किया जाता है, तो इस प्रकार आप एक बार खून दान करने से 1 से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाते हैं। रक्तदान शिविर में विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने भी रक्तदान किया तथा लोगों को रक्तदान करने हेतु प्ररित करते हुए अपील भी किया कि सभी व्यक्ति रक्तदान अवश्य करें। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका धनपुरी इंद्रजीत कौर, तहसीलदार बुढार श्री दीपक कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper