भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खैरहा थाना में ऊर्जा महिला हेल्पडेक्स का हुआ शुभारंभ

985
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा.7999140850

शहडोल। पुलिस विभाग ने महिलाओं की रक्षा-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक पहल की इसी तारतम्य में
आज दिनांक 26.09.2022 को पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार शहडोल जिले के थाना खैरहा में ऊर्जा महिला हेल्पडेक्स का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक एवं खैरहा थाना प्रभारी उपनिरी. दिलीप सिंह एवं समस्त थाना के बल के उपस्थिति में ऊर्जा महिला हेल्पडेक्स में तैनात महिला पुलिस अधिकारी व्दारा फीता कटवाकर शुभारंभ किया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतिक के व्दारा थाने में उपस्थित पुलिस बल की बैठक ली जाकर निर्देशित किया गया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार महिला अधिकारी द्वारा सुनकर उन्ही के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जाना है। साथ ही नवदुर्गा पर्व एवं नगर पालिका चुनाव को मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिये गये तथा थाना स्टाफ ने पुलिस अधीक्षक को कुछ समस्या भी बताई जिसपर पुलिस अधीक्षक ने समाधान का
आश्वासन भी दिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतिक,खैरहा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप सिंह थाना स्टाफ उपनिरीक्षक राम सिंह कोर्चाम, प्रधान आरक्षक रामकरण सिंह, रामनाथ बाधव, रामरती आर्मो ,आरक्षक सतीश चौरसिया ,साऊल मोरिस,संजय उइके, रावेन्द्र बरकंडे, महिला आरक्षक श्यामवती, अज्ञावती आदि पुलिस बल रहा उपस्थित।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper